फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   priti zinta explain that night story

प्रीति को बताना होगा कि कैसे हुई छेड़खानी

Wed, 18 Jun 2014 12:26 PM IST
Updated Wed, 18 Jun 2014 12:26 PM IST
विज्ञापन
priti zinta explain that night story

प्रीति जिंटा मुंबई आएंगी। अभी वह अमेरिका में हैं। मुंबई पुलिस उन्हें बुलावा भेजा है। मुंबई आने के बाद प्रीति को पुलिस उसी मैदान में ले जाएगी जहां छेड़खानी की यह कथित घटना हुई है। हो सकता है प्रीति के बाद पुलिस नेस वाडिया को भी उसी मैदान में ले जाकर उनसे पूंछताछ करे।

विज्ञापन


बीसीसीआई ने भी वानखेड़े स्टेडियम के गारवरे पवेलियन में 30 मई के आईपीएल मैच के दौरान मौजूद दर्शकों और सिटिंग व्यवस्था की विस्तृत जानकारी मांगी है। इस मामले में अभिनेत्री के पूर्व प्रेमी और उद्योगपति नेस वाडिया आरोपी हैं।  
विज्ञापन


विदेश में बसने की भी अफवाहें

priti zinta explain that night story

प्रीति जिंटा का फिल्मी कैरियर पहले ही खत्म हो चुका है। वह आखिरी बार अपनी ही प्रोड्यूस की हुई फिल्म में नजर आईं थीं। इस घटना के बाद प्रीति अब भारत छोड़ने की भी तैयारी कर रही हैं। ऐसी खबरें आ रही हैं कि इस विवाद के सुलटने के बाद प्रीति जिंटा हमेशा के लिए विदेश में ही बस जाएं। प्रीति जिंटा की अभी शादी नहीं हुई है।

विज्ञापन

आईपीएल के अधिकारी भी होंगे शामिल

priti zinta explain that night story
प्रीति और वाडिया दोनों ही आईपीएल टीम किंग्स इलेवन पंजाब टीम में साझेदार हैं। जांच में शामिल एक अधिकारी ने बताया कि हमने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) को पत्र लिखकर विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराने को कहा है ताकि  प्रीति जिंटा द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच में मदद मिल सके।

अधिकारी ने कहा कि हमने बीसीसीआई से गारवरे पवेलियन में मौजूद दर्शकों की लिस्ट, सिटिंग व्यवस्था, सुरक्षा स्टाफ के नाम और साथ ही आतिथ्य सेवा में लगे लोगों की भी जानकारी मांगी है। उम्मीद है कि एक दो दिन में जानकारी मिल जाएगी।
विज्ञापन

प्रीति ने किया था दावा

priti zinta explain that night story

प्रीति जिंटा ने अपनी शिकायत में दावा किया है कि 30 मई की वारदात के वक्त किंग्स इलेवन पंजाब के कई खिलाड़ी, सपोर्ट स्टाफ और वानखेड़े स्टेडियम के अधिकारी मौजूद थे। जिंटा और वाडिया के बीच हुई घटना के बारे में अधिकारी का कहना है कि अभिनेत्री ने वाडिया के दुर्व्यवहार की जानकारी आईपीएल चेयरमैन रंजीब बिस्वाल को भी दी थी। जरूरत पड़ने पर हम बिस्वाल को भी बयान दर्ज कराने के लिए बुलाएंगे। वहीं दूसरी ओर प्रीति के दावे पर बिस्वाल ने कोई भी टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। हालांकि उन्होंने कहा कि यदि उन्हें बुलाया जाता है तो वह जांच में पूरा सहयोग करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed