फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   priti zinta explain controversy

उस वक्त साथ था प्रीति का 'विदेशी प्रेमी'

Wed, 25 Jun 2014 06:23 PM IST
Updated Wed, 25 Jun 2014 06:23 PM IST
विज्ञापन
priti zinta explain controversy

प्रीति जिंटा ने 24 जून की शाम अपना बयान दर्ज करा दिया है। वह शाम करीब 5:45 बजे पाली हिल स्थित अपने घर से वानखड़े स्टेडियम को निकलीं और करीब 7 बजे वहां पहुंचकर उन्होंने पुलिस को बयान दिया। सूत्रों की मानें तो करीब तीन घंटे तक चली पुलिस से बातचीत के दौरान उन्होंने पूरी घटना का खाका खींचा। प्रीति के पहले दिए गए मौखिक बयान और अभी के बयान बस एक बड़ा अंतर उनके होने वाले पति की मौजूदगी है।

विज्ञापन


जिन भी थे वहां मौजूद

priti zinta explain controversy

प्रीति जिंटा ने बताया कि जब यह घटना घटी, तब उनके कथित ब्वॉयफ्रेंड जिन भी वहीं मौजूद थे। उन्होंने कहा, "जब मेरा और वाडिया का झगड़ा चल रहा था, तब जिन भी वहीं मौजूद थे और मेरी ओर से इस झगड़े में शामिल थे। उन्होंने इस मामले में बीच-बचाव करने की कोशिश भी मौखिक रूप से की थी।


विज्ञापन
विज्ञापन

नेस ने मुझे अपशब्द कहे

priti zinta explain controversy

प्रीति ने दावा किया है कि मैंने अपनी सीट छोड़ दी, लेकिन वह (नेस) मेरे पास बैठ गए। बैठने के बाद उन्होंने मेरे ऊपर चीखना शुरू कर दिया। उन्होंने सबके सामने मुझे अपशब्द कहे और मेरा हाथ पकड़ा। पुलिस के अनुसार प्रीति ने अपनी शिकायत में वानखड़े स्टेडियम के भीतर तीन अलग अलग स्थानों पर नेस वाडिया के साथ हुई तकरार की बात की है। यह कथित घटना बीते 30 मई की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed