फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Prernaa Arora said suffered losses in firm due to which she could not pay her investors

पुलिस पूछताछ में प्रेरणा अरोड़ा ने कबूला, बोलीं- 'घाटे की वजह से नहीं किया था पेमेंट'

Thu, 20 Dec 2018 10:12 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Thu, 20 Dec 2018 10:12 AM IST
विज्ञापन
Prernaa Arora said suffered losses in firm due to which she could not pay her investors
Prernaa Arora - फोटो : file photo
'रुस्तम', 'टॉयलेट एक प्रेम कथा' और 'पैडमैन' जैसी कई फिल्मों को प्रोड्यूस करने वाली विवादित निर्माता प्रेरणा अरोड़ा आए दिन सुर्खियों में रहती हैं। वह एक बार फिर से विवादों में आ गई हैं। प्रेरणा अरोड़ा को मुंबई पुलिस ने रिमांड पर लिया है। उनके ऊपर सह-निर्माता के साथ धोखाधड़ी करने का आरोप लगा है। प्रेरणा अरोड़ा की प्रोड्क्शन कंपनी का नाम KriArj Entertainment है।
विज्ञापन


मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो पूजा फिल्म्स के मालिक विष्णु भगनानी ने आरोप लगाया है कि प्रेरणा अरोड़ा ने फिल्म पैडमैन के लिए उनके साथ करीब 31.6 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी की है। इसके बाद उन्हें मुंबई पुलिस क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है। वहीं पुलिस पूछताछ में प्रेरणा अरोड़ा ने बताया है कि फिल्म में घाटे के चलते उन्होंने निवेशकों और सह निर्माताओं के रुपयों का भुगतान नहीं किया है। 
विज्ञापन


पुलिस ने आईपीसी की धारा के तहत आपराधिक साजिश और धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि निवेशकों की बकाया राशि न देकर प्रेरणा अरोड़ा आलिशान जिंदगी जी रही हैं। बता दें कि प्रेरणा अरोड़ा पर धोखाधड़ी का यह पहला मामला नहीं है। इसके अलावा उनपर तीन और मामले चल रहे हैं। इन सभी मामलों को जोड़कर देखा जाए तो प्रेरणा अरोड़ा को कुल 65.9 करोड़ रुपए का भुगतान करना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रेरणा अरोड़ा पर इसी साल 60 वर्षीय महिला ने भी मारपीट करने का भी आरोप लगाया था। उनके खिलाफ खैरून मुख्तार अहमद नाम की 60 वर्षीय महिला ने मेधवादी पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया है। प्रोड्यूसर पर महिला के साथ मारपीट और गाली गलौज करने का आरोप लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed