फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Preparations to make Yash Chopra birthday more special

यश चोपड़ा के जन्मदिन को और भी खास बनाने की तैयारी, 50 साल के इतिहास का बनेगा आलीशान संग्रहालय

Fri, 28 Aug 2020 10:51 AM IST
shrilata biswas अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: shrilata biswas Updated Fri, 28 Aug 2020 10:51 AM IST
विज्ञापन
Preparations to make Yash Chopra birthday more special
यश चोपड़ा - फोटो : अमर उजाला

यशराज फिल्म्स की 50वीं वर्षगांठ को यश चोपड़ा की जयंती पर मनाने की उनके बेटे आदित्य चोपड़ा की पूरी तैयारी है। वह इस समारोह को आकर्षित बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। सूत्रों से मिली खबर के मुताबिक आदित्य ने 27 सितंबर यानी यश चोपड़ा के जन्मदिन पर यशराज फिल्म्स के 50 सालों के काम को एक म्यूजियम में समेटने की योजना बनाई है।

विज्ञापन


यश चोपड़ा का सपना था कि वह अपने स्टूडियो के अंतर्गत बनने वाली फिल्मों को सालों साल यादगार बनाने के लिए एक संग्रहालय बनाएंगे। जिसमें इन फिल्मों से जुड़ी सामग्रियों और सेट्स के डिजाइन दिखाए जाएंगे। यशराज फिल्म्स को सिनेमा में पांच दशक पूरे हो चुके हैं। इस दौरान इस स्टूडियो के अंतर्गत बनी फिल्मों के सेट और शूटिंग के दौरान इस्तेमाल हुई सामग्री को इस संग्रहालय में जगह दी जाएगी। हालांकि इसे बनने में तो अभी समय जाएगा। जैसे ही यह संग्रहालय बनकर तैयार हो जाएगा, फिर इसे आम लोगों के लिए खोला जाएगा। जहां लोग यशराज फिल्म्स की 50 साल की विरासत को देख सकेंगे।

विज्ञापन

यश चोपड़ा को अपने स्टूडियो का एक संग्रहालय बनाने का विचार अमेरिका के फॉक्स स्टूडियो की तर्ज पर आया था जिसमें सिनेमा के इतिहास की जानकारी फोटो और वीडियोज के जरिए संकलित है। आदित्य चोपड़ा इस समय इस समारोह के दौरान होने वाली सभी गतिविधियों का एक पुख्ता खाका तैयार कर रहे हैं। यश चोपड़ा के इस जन्मदिन को खास बनाने के लिए स्टूडियो कुछ बड़े अभिनेताओं के साथ बड़ी फिल्मों की घोषणा करेगा। इन कलाकारों में  शाहरुख खान, सलमान खान, अजय देवगन, विकी कौशल जैसे अभिनेताओं की फिल्में शामिल हैं। साथ ही वह अपनी कंपनी का लोगो देश की अन्य प्रमुख भाषाओं में भी रिलीज करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed