{"_id":"65ba41b355934c25f7073ffc","slug":"preity-zinta-went-against-underworld-while-doing-chori-chori-chupke-chupke-said-it-was-threaterning-experience-2024-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Preity zinta: जब बॉलीवुड के हीरो अंडरवर्ल्ड से डरकर दुबक गए थे, तब प्रीति जिंटा ने उठाया था उनके खिलाफ ये कदम","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Preity zinta: जब बॉलीवुड के हीरो अंडरवर्ल्ड से डरकर दुबक गए थे, तब प्रीति जिंटा ने उठाया था उनके खिलाफ ये कदम
Wed, 31 Jan 2024 07:30 PM IST
अनुपमा कुमारी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अनुपमा कुमारी
Updated Wed, 31 Jan 2024 07:30 PM IST
सार
प्रीति जिंटा ने अपनी फिल्मों में जैसे बेबाक और निर्भीक किरदार निभाए हैं, असल जिंदगी में भी वे उतनी ही निडर हैं। अपनी फिल्म 'चोरी चोरी चुपके चुपके' की शूटिंग के दौरान जब प्रीति को पता चला था कि उनकी फिल्म में अंडरवर्ल्ड का पैसा लगा है, तब वे बिना डरे और बगैर किसी के भी दबाब में आए कोर्ट चली गई थीं।
विज्ञापन
प्रीति जिंटा
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
बॉलीवुड में डिम्पल गर्ल के नाम से मशहूर प्रीति जिंटा आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। मणिरत्नम की 'दिल से' से दर्शकों को दीवाना बनाने वालीं प्रीति ने एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं। बॉलीवुड में वे फिल्मों के अलावा अपने निडर स्वाभाव के लिए भी जानी जाती हैं। 90 के दशक में प्रीति ने वो कर दिखाया था, जो बॉलीवुड के बड़े-बड़े हीरो नहीं कर पाए थे। पिछले दिनों मीडिया से बातें करते हुए खुद प्रीति ने फिल्म 'चोरी चोरी चुपके चुपके' के दौरान हुए एक हादसे को साझा किया था।
अंडरवर्ल्ड के खिलाफ गवाही
प्रीति जिंटा ने अपनी फिल्मों में जैसे बेबाक और निर्भीक किरदार निभाए हैं, असल जिंदगी में भी वे उतनी ही निडर हैं। अपनी फिल्म 'चोरी चोरी चुपके चुपके' की शूटिंग के दौरान जब प्रीति को पता चला था कि उनकी फिल्म में अंडरवर्ल्ड का पैसा लगा है, तब वे बिना डरे और बगैर किसी के भी दबाब में आए कोर्ट चली गई थीं। उन्होंने फिल्म के निर्माताओं के खिलाफ अपना बयान दर्ज करवाया और उस घटना के बाद उन्हें अंडरवर्ल्ड से काफी धमकियां भी मिली थीं। अभिनेत्री ने उस वक्त को अपनी जिंदगी का सबसे कठिन दौर बताया था।
विज्ञापन
'गॉडफ्रे माइंड ऑफ स्टील' अवॉर्ड से सम्मानित
'चोरी चोरी चुपके चुपके' फिल्म के दौरान प्रीति जिंटा की उम्र कोई 27 साल रही होगी। उन दिनों जब बॉलीवुड के सभी नामी हीरो अपने आप को बचाने के लिए अंडरवर्ल्ड के खिलाफ गवाही देने से मुकर गए, तब प्रीति जिंटा ने हिम्मत दिखाई थी। उन्होंने फिल्म निर्माता भरत शाह के खिलाफ गवाही दी और भरत शाह को सजा भी मिली। प्रीति जिंटा को उनकी इस बहादुरी के लिए 'गॉडफ्रे माइंड ऑफ स्टील' पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो प्रीति जिंटा इस साल बड़े पर्दे पर वापसी करने वाली हैं। वे 'लाहौर 1947' में सनी देओल के साथ दिखाई देंगी। इस फिल्म का निर्देशन राजकुमार संतोषी करने वाले हैं। यह फिल्म एक पीरियड ड्रामा होगी।
विज्ञापन
अंडरवर्ल्ड के खिलाफ गवाही
प्रीति जिंटा ने अपनी फिल्मों में जैसे बेबाक और निर्भीक किरदार निभाए हैं, असल जिंदगी में भी वे उतनी ही निडर हैं। अपनी फिल्म 'चोरी चोरी चुपके चुपके' की शूटिंग के दौरान जब प्रीति को पता चला था कि उनकी फिल्म में अंडरवर्ल्ड का पैसा लगा है, तब वे बिना डरे और बगैर किसी के भी दबाब में आए कोर्ट चली गई थीं। उन्होंने फिल्म के निर्माताओं के खिलाफ अपना बयान दर्ज करवाया और उस घटना के बाद उन्हें अंडरवर्ल्ड से काफी धमकियां भी मिली थीं। अभिनेत्री ने उस वक्त को अपनी जिंदगी का सबसे कठिन दौर बताया था।
विज्ञापन
Sonu Sood: चैंपियंस ऑफ चेंज अवॉर्ड से सम्मानित हुए सोनू सूद, सोशल मीडिया पर जाहिर की खुशी
विज्ञापन
'चोरी चोरी चुपके चुपके' फिल्म के दौरान प्रीति जिंटा की उम्र कोई 27 साल रही होगी। उन दिनों जब बॉलीवुड के सभी नामी हीरो अपने आप को बचाने के लिए अंडरवर्ल्ड के खिलाफ गवाही देने से मुकर गए, तब प्रीति जिंटा ने हिम्मत दिखाई थी। उन्होंने फिल्म निर्माता भरत शाह के खिलाफ गवाही दी और भरत शाह को सजा भी मिली। प्रीति जिंटा को उनकी इस बहादुरी के लिए 'गॉडफ्रे माइंड ऑफ स्टील' पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
ये हैं इस साल की मेगा बजट फिल्में!
प्रीति का वर्क फ्रंटमीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो प्रीति जिंटा इस साल बड़े पर्दे पर वापसी करने वाली हैं। वे 'लाहौर 1947' में सनी देओल के साथ दिखाई देंगी। इस फिल्म का निर्देशन राजकुमार संतोषी करने वाले हैं। यह फिल्म एक पीरियड ड्रामा होगी।