फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Karan arjun actress Mamta Kulkarni Gets Emotional after reached india after 25 years

Mamta Kulkarni: 25 साल बाद मुंबई वापस लौटीं ममता कुलकर्णी, मातृभूमि देख छलक आए आंसू

Wed, 04 Dec 2024 03:45 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 04 Dec 2024 03:45 PM IST
सार

25 साल बाद भारत लौटने पर अभिनेत्री ममता कुलकर्णी भावुक नर आईं। वीडियो पोस्ट करके अपनी भावनाओं को साझा किया है।
 

विज्ञापन
Karan arjun actress Mamta Kulkarni Gets Emotional after reached india after 25 years
ममता कुलकर्णी - फोटो : इंस्टाग्राम- ममता कुलकर्णी

विस्तार

शाहरुख खान और सलमान खान की फिल्म 'करण अर्जुन' की अभिनेत्री ममता कुलकर्णी ने 25 साल बाद भारत लौटने पर अपनी भावनाओं को साझा किया। अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह अपनी भारत वापसी पर भावुक और अभिभूत नजर आईं।

विज्ञापन

भावुक हुई ममता कुलकर्णी

ममता कुलकर्णी ने वीडियो में कहा कि वह 25 साल बाद भारत लौटी हैं और मुंबई पहुंचने पर उन्हें अपनी पुरानी यादें ताजा हो गई हैं। उन्होंने कहा कि जब उनकी फ्लाइट भारत के ऊपर से गुजर रही थी, तो वह अपनी मातृभूमि को देख कर बेहद भावुक हो गईं। मुंबई एयरपोर्ट पर उतरते वक्त वह आंसू नहीं रोक पाई और गहरे भावनात्मक क्षण का अनुभव किया।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Mamta Kulkarni 🔵 (@mamtakulkarniofficial____)


विज्ञापन
विज्ञापन

Karan arjun actress Mamta Kulkarni Gets Emotional after reached india after 25 years
ममता कुलकर्णी - फोटो : इंस्टाग्राम- ममता कुलकर्णी
विवादों में भी रह चुकी हैं ममता

बता दें कि फिल्म के अलावा ममता निजी जिंदगी की वजह से भी सुर्खियों में रही हैं। 12 अप्रैल 2016 को ठाणे पुलिस ने दो वाहनों में से पुलिस ने दो-तीन किलो एपेड्रीन पाउडर बरामद किया, जो कि नशे की दवाइयों की श्रेणी में आता है। इस मामले में आरोपी मयूर और सागर को गिरफ्तार किया गया था और दवाइयों की कीमत लगभग 80 लाख रुपये थी। दोनों के पास फर्जी पहचान पत्र भी थे।
Pushpa 2: अल्लू अर्जुन को मिला राम गोपाल वर्मा का साथ, निर्माता ने टिकट की बढ़ी कीमतों का किया समर्थन

विज्ञापन

अदालत ने कही थी ये बात

जांच के दौरान पुलिस ने 10 लोगों को गिरफ्तार किया, जबकि ममता कुलकर्णी समेत सात लोगों को वांछित घोषित किया गया। पुलिस का आरोप था कि ममता कुलकर्णी ने जनवरी 2016 में केन्या में एक बैठक में शामिल होकर आरोपी विक्की गोस्वामी और अन्य के साथ इसको लेकर चर्चा की थी। हालांकि, ममता कुलकर्णी ने अपने वकील माधव थोराट के जरिए दायर याचिका में कहा कि उनके खिलाफ आरोप केवल एक सह-आरोपी के बयान पर आधारित हैं और इसके खिलाफ ठोस सबूत नहीं हैं। अंत में, अदालत ने आरोपों और साक्ष्यों की समीक्षा करने के बाद यह निष्कर्ष निकाला कि उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत आरोप साबित करने के लिए पर्याप्त सबूत नहीं है।
The Roshans: 'द रोशंस' का पोस्टर हुआ रिलीज, ऋतिक के परिवार की तीन पीढ़ियों का दिखेगा योगदान

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed