फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Preity had used harsh words against ness wadia

उस रात प्रीति जिंटा ने कही थी कुछ 'गंदी बात'

Mon, 28 Jul 2014 12:10 PM IST
Updated Mon, 28 Jul 2014 12:10 PM IST
विज्ञापन
Preity had used harsh words against ness wadia

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा और नेस वाडिया के बीच विवाद के मामले में एक गवाह ने पुलिस के समक्ष कहा है कि 30 मई को आईपीएल मैच के दौरान प्रीति ने अपने पूर्व प्रेमी के खिलाफ गलत भाषा का इस्तेमाल किया था। पेशे से बिजनेसमैन सावन दारू ने शुक्रवार को पुलिस के समक्ष अपना बयान रिकॉर्ड कराया।

विज्ञापन

शोर की वजह से नहीं सुना

Preity had used harsh words against ness wadia

मरीन ड्राइव पुलिस स्टेशन के अधिकारी ने बताया, ‘दारू ने दावा किया है कि नेस प्रीति के करीब गए और उनसे कुछ कहा। हालांकि शोर की वजह से वह दोनों के बीच की बातचीत को नहीं सुन सका। इसके तुरंत बाद नेस वहां से चले गए, जबकि पीछे से प्रीति उनकी ओर जोर से चिल्ला रही थी और गलत भाषा का प्रयोग कर रही थी।’ गवाह ने यह भी दावा किया है कि नेस स्टेडियम में देर से आए थे और अपनी मां के लिए सीट तलाश रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये है मामला

Preity had used harsh words against ness wadia

प्रीति जिंटा ने अपने पूर्व प्रेमी और आईपीएल पंजाब टीम के सहमालिक नेस वाडिया पर आरोप लगाया था कि उन्होंने 30 मई को उनके साथ गलत तरीके से बिहेव किया था। प्रीति ने अपने आरोप में कहा ‌है कि नेस उनको धक्का देने के साथ जलती हुई सिगरेट उनके मुंह पर मारी थी। इस बारे में प्रीति ने मुंबई पुलिस में एफआईआर भी लिखाया है। पुलिस इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से पेश किए गए गवाहों के बयान ले रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed