Prayag Raj Passed Away: नहीं रहे सुपरहिट पटकथा लेखक प्रयागराज, कमल हासन, रजनीकांत, अमिताभ को किया निर्देशित
प्रयागराज की पटकथा पर हिंदी सिनेमा के सुपरस्टार हर दौर में फिदा रहे। निर्देशक मनमोहन देसाई, अभिनेता अमिताभ बच्चन और संवाद लेखक कादर खान की चौकड़ी अपने समय में सुपरहिट फिल्म की गारंटी मानी जाती थी।
विस्तार
पटकथा पर हर दौर के सुपरस्टार रहे फिदा
प्रयागराज की पटकथा पर हिंदी सिनेमा के सुपरस्टार हर दौर में फिदा रहे। निर्देशक मनमोहन देसाई, अभिनेता अमिताभ बच्चन और संवाद लेखक कादर खान की चौकड़ी अपने समय में सुपरहिट फिल्म की गारंटी मानी जाती थी। बाद में निर्देशक प्रकाश मेहरा के लिए भी उन्होंने फिल्में लिखनी शुरू कीं। फिल्म ‘अमर अकबर एंथनी’ से शुरू हुआ प्रयाग राज की हिट फिल्मों का सिलसिला ‘धरमवीर’, ‘परवरिश’, ‘सुहाग’, ‘देश प्रेमी’, ‘कुली’, ‘गिरफ्तार’ और ‘मर्द’ तक जारी रहा।
Jawan: जवान के लेखक सुमित अरोड़ा ने शाहरुख खान को बताया 'बॉलीवुड का जिंदा बंदा', किंग खान दी ऐसी प्रतिक्रिया
इलाहाबाद (अब प्रयाग राज) में जन्मे प्रयाग राज शर्मा ने मुंबई में अपना करियर पृथ्वी थियेटर में अभिनय से जारी किया था। कई फिल्मों मे अभिनय करने व अन्य काम करने के बाद उन्होंने लेखन को अपना मुख्य पेशा बनाया और हिंदी सिनेमा में सबसे ज्यादा फीस पाने वाले पटकथा लेखकों में शुमार हुए। लंबे समय से बीमार चल रहे प्रयागराज का निधन शनिवार की शाम 4 बजे करीब हुआ।
Prabhas: 16 साल बाद बड़े प्रोजेक्ट के लिए फिर साथ आ रहे हैं प्रभास-नयनतारा? इस फिल्म में साझा करेंगे स्क्रीन