{"_id":"59972769d2a4d6192a3448bd57c3b37d","slug":"prasoon-joshi-supports-uttarakhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड त्रासदी पर गीत लिखेंगे प्रसून जोशी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
उत्तराखंड त्रासदी पर गीत लिखेंगे प्रसून जोशी
नई दिल्ली/ इंटरनेट
Updated Fri, 02 Aug 2013 07:54 AM IST
विज्ञापन
जाने माने गीतकार, पटकथाकार और एड गुरु प्रसून जोशी उत्तराखंड की महिमा बखान करनेवाला एक गीत लिखने जा रहे हैं। इस गीत से जो भी कमाई होगी, वह उत्तराखंड त्रासदी से प्रभावित लोगों तक पहुंचाई जाएगी।
विज्ञापन
गीत लिखने के बाद प्रसून इसे ए.आर.रहमान या शंकर एहसान लॉय से संगीतबद्ध करवाएंगे। यह गीत किसी नामी संगीत कंपनी को बेचा जाएगा या फिर यू ट्यूब में डाला जाएगा। इस बारे में अभी कोई निर्णय नहीं हुआ है।
विज्ञापन
प्रसून का कहना है कि वे खुद उत्तराखंड के हैं, इसलिए यह भूमि उन्हें बहुत प्रिय है। जब उत्तराखंड में विषम हालात हैं, तो उनका फर्ज बनता है कि वे अपनी ओर से कुछ करें।
विज्ञापन
इसी प्रेरणा से वे एक ऐसा गीत रचने जा रहे हैं, जो इस देवभूमि की पवित्रता और नैसर्गिकता को सामने रखेगा। उत्तराखंड भले ही एक दशक पहले अस्तित्व में आया हो, लेकिन इसके निवासी सदियों से देश की सेवा करते आए हैं।
प्रसून का कहना है कि उनका बचपन उत्तराखंड की वादियों में ही बीता है, इसलिए इस प्रदेश के लिए उनका दिल हर पल धड़कता है।