फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Prakash raj talks about playing negative roles in commercial movies says I do few stupid films only for money

Prakash Raj: केवल पैसों के लिए करता हूं बेवकूफी भरी फिल्में, खलनायक का किरदार निभाने पर प्रकाश राज का बड़ा बयान

Mon, 18 Dec 2023 01:22 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Mon, 18 Dec 2023 01:22 PM IST
सार

अभिनेता प्रकाश राज ने फिल्मों में नकारात्मक किरदारों को निभाने के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि कुछ फिल्में वे केवल पैसों के लिए ही करते हैं।

विज्ञापन
Prakash raj talks about playing negative roles in commercial movies says I do few stupid films only for money
प्रकाश राज - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेता प्रकाश राज अपनी फिल्मों के साथ-साथ बयानों को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। अब उन्होंने अपनी फिल्मों और किरदारों का चयन करने के बारे में खुलकर बात की है। अभिनेता से अक्सर व्यावसायिक फिल्मों में उनकी खोखली नकारात्मक भूमिकाओं के बारे में सवाल किया जाता है, क्योंकि वे उनके व्यक्तित्व से मेल नहीं खाते हैं। अब हाल ही में दिए साक्षात्कार में प्रकाश ने स्वीकार किया कि वह इस तरह की बेवकूफी भरी फिल्में केवल पैसों के लिए करते हैं।

विज्ञापन


पैसे के लिए करते हैं फिल्में
राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेता ने कहा, 'मैं कुछ बेवकूफी भरी फिल्में केवल पैसे के लिए भी करता हूं। लोग मुझसे पूछते हैं कि आप इतने जोर से क्यों चिल्लाते हो? मैं कहता हूं कि अगर मैं ओवरएक्टिंग कर सकता हूं तो मैं एक्टिंग भी कर सकता हूं। मुझे व्यावसायिक फिल्मों से नफरत नहीं है, क्योंकि उनके लिए भी दर्शक हैं, निर्माता हैं और उनमें भी उतनी ही मेहनत लगती है। फिर, वहां उन्हें खलनायक के रूप में मेरी जरूरत है।'
विज्ञापन

Year Ender 2023: मौनी और मानुषी का दिल जीत लेने वाला कंपटीशन, रेड कारपेट पर पूरे साल अभिनेत्रियों का रहा जलवा
विज्ञापन
विज्ञापन


इस वजह से मुफ्त में फिल्में करते हैं अभिनेता
अभिनेता ने इस बात का भी खुलासा किया कि वे कुछ फिल्में मुफ्त में क्यों करते हैं। प्रकाश ने कहा, 'मेरी बुद्धि मुझसे कहती है कि मुझे कुछ पैसे की जरूरत है तो मैं वो करूंगा। कभी-कभी कोई यह भी कहता है कि आप वह फिल्म मुफ्त में क्यों कर रहे हैं? तो मैं कहता हूं कि मेरा भुगतान दिखना चाहिए या नहीं, उसका फैसला मैं करूंगा। मुफ्त में फिल्म करने से मुझे जो इनाम मिल रहा है, उसे आप नहीं देख पा रहे हैं। आप इसे सिर्फ पैसे से माप रहे हैं और मैं ऐसा नहीं करता हूं। मैंने हमेशा अपनी शर्तों पर जीवन जिया है।'
Prabhas: पृथ्वीराज सुकुमारन ने साझा किया 'सालार' में प्रभास के साथ काम करने का अनुभव, तारीफ में कही ये बात

अभिनेता की आने वाली फिल्में
वहीं बात करें अभिनेता की आने वाली फिल्मों के बारे में तो प्रकाश राज अगले साल चार सबसे प्रतीक्षित तेलुगु फिल्मों में दिखाई देंगे। इनमें महेश बाबू की मसाला फिल्म 'गुंटूर कारम' है, जूनियर एनटीआर और जान्हवी कपूर की एक्शन ड्रामा 'देवरा', पवन कल्याण और इमरान हाशमी की एक्शन थ्रिलर 'ओजी' और अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2' शामिल हैं।
Tanuja Health Update: अभिनेत्री तनुजा की हालत में सुधार, आज शाम तक मिल सकती है अस्पताल से छुट्टी!

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed