फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Prakash Raj joins actor ajay devgn Popular franchise Drishyam 3 Movie cast and Started shooting

'मैंने किसी को रिप्लेस नहीं किया'; 'स्पिरिट' से बाहर होने की अफवाह के बीच प्रकाश राज ने किया नई फिल्म का एलान

Tue, 10 Feb 2026 07:31 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 10 Feb 2026 07:31 PM IST
सार

Prakash Raj New Movie: अभिनेता प्रकाश राज की झोली में एक और फिल्म आ गिरी है। वे अजय देवगन की फिल्म का हिस्सा हैं और इसकी शूटिंग शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Prakash Raj joins actor ajay devgn Popular franchise Drishyam 3 Movie cast and Started shooting
प्रकाश राज - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बीते दिनों प्रकाश राज को लेकर ऐसी अफवाहें चलीं कि वे संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बन रही फिल्म 'स्पिरिट' से बाहर हो गए हैं। हालांकि, प्रकाश राज ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए कल सोमवार को इन अफवाहों को खारिज कर दिया। आज मंगलवार को उन्होंने एक दिलचस्प अपडेट शेयर किया है। वे अब फिल्म 'दृश्यम 3' का हिस्सा बन गए हैं।

विज्ञापन


क्या प्रकाश राज ने किसी को किया है रिप्लेस?
प्रकाश राज ने आज मंगलवार को इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। इसके साथ लिखा है कि वे फिल्म 'दृश्यम 3' का हिस्सा बन गए हैं। आगे लिखा है, 'दिलचस्प फ्रेंचाइजी 'दृश्यम 3' हिंदी में शूटिंग शुरू कर दी है। एक शानदार टीम और एक शानदार रोल के साथ। मुझे यकीन है कि आपको यह पसंद आएगा। और हां, मैं किसी को रिप्लेस नहीं कर रहा हूं।
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Spirit: 'व्हाट्सएप फैक्ट्रियां कहानी बना रहीं', 'स्पिरिट' से बाहर होने की खबरों पर प्रकाश राज ने तोड़ी चुप्पी
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Prakash Raj (@joinprakashraj)



 

प्रकाश राज ने खारिज कीं 'स्पिरिट' से बाहर होने की अफवाह
बता दें कि बीते रविवार को ऐसी खबरें सामने आईं थीं कि दीपिका पादुकोण के बाद प्रकाश राज भी 'स्पिरिट' से हट गए हैं। संदीप रेड्डी वांगा के साथ रचनात्मक मतभेदों के चलते उन्होंने ऐसा किया। फिल्म 'स्पिरिट' से अपने बाहर होने की अफवाहों को बढ़ता देख प्रकाश राज ने सोशल मीडिया पोस्ट शेयर कर इस पर प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने अपने एक्स अकाउंट से लोगों से अफवाहें न फैलाने की बात कही। एक्टर ने लिखा, 'सभी टॉक्सिक फर्जी खबरें फैलाने वालों को 'स्पिरिट' फिल्म के बारे में बताना चाहता हूं। हमने अभी तक मेरे सीन्स की शूटिंग शुरू भी नहीं की है और व्हाट्सएप फैक्ट्रियां कहानियां बना रही हैं। थोड़ी समझदारी दिखाओ। अपनी जिंदगी जियो'।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed