Spirit: 'व्हाट्सएप फैक्ट्रियां कहानी बना रहीं', 'स्पिरिट' से बाहर होने की खबरों पर प्रकाश राज ने तोड़ी चुप्पी
Prakash Raj Exit Rumour From Spirit: फिल्म 'स्पिरिट' को लेकर बीते दिन ऐसी अफवाहें उड़ीं कि प्रकाश राज फिल्म से बाहर हो गए हैं। अब खुद अभिनेता ने ऐसी खबरों पर चुप्पी तोड़ी है। जानिए उन्होंने क्या कहा?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बन रही फिल्म 'स्पिरिट' शुरू से चर्चा में है। पहले इस फिल्म में दीपिका पादुकोण लीड रोल अदा कर रही थीं। मगर, कुछ मतभेदों के चलते स्टाराकास्ट में बदलाव हुए और दीपिका की जगह तृप्ति डिमरी फिल्म का हिस्सा बनीं। प्रभास इस फिल्म में लीड रोल कर रहे हैं। बीते रविवार ऐसी खबरें सामने आईं कि दीपिका के बाद अब प्रकाश राज भी 'स्पिरिट' से हट गए हैं। इस किस्म की खबरों पर प्रकाश राज ने चुप्पी तोड़ी है।
'स्पिरिट' से हटने की खबरों पर क्या बोले प्रकाश राज?
फिल्म 'स्पिरिट' से अपने बाहर होने की अफवाहों को बढ़ता देख प्रकाश राज ने सोशल मीडिया पोस्ट शेयर कर इस पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने अपने एक्स अकाउंट से आज सोमवार को एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें लोगों से अफवाहें न फैलाने की बात कही है। एक्टर ने लिखा है, 'सभी टॉक्सिक फर्जी खबरें फैलाने वालों को 'स्पिरिट' फिल्म के बारे में बताना चाहता हूं। हमने अभी तक मेरे सीन्स की शूटिंग शुरू भी नहीं की है और व्हाट्सएप फैक्ट्रियां कहानियां बना रही हैं। थोड़ी समझदारी दिखाओ। अपनी जिंदगी जियो'।
क्रिएटिव मतभेद की अफवाहें हुईं खारिज
बता दें कि ऐसी अफवाहें चल रही थीं कि प्रकाश राज और फिल्म 'स्पिरिट' के निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा के बीच कुछ क्रिएटिव मतभेद हो गए हैं। इसके बाद प्रकाश राज ने फिल्म से हाथ खींच लिए हैं और उनकी जगह कोई दूसरा कलाकार खोजा जा रहा है। मगर, इस किस्म की अफवाहों को प्रकाश राज ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए खारिज कर दिया है। साथ ही साफ कर दिया कि वे फिल्म का हिस्सा हैं।
विवेक ओबेरॉय भी हैं फिल्म का हिस्सा
बता दें कि पहली जनवरी को फिल्म 'स्पिरिट' का पोस्टर जारी किया गया था। इसमें प्रभास और तृप्ति डिमरी नजर आए। फिल्म में विवेक ओबेरॉय भी अहम भूमिका में हैं। भूषण कुमार, संदीप रेड्डी वांगा और प्रणय रेड्डी वांगा इस फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं।