फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Prabhu Deva Birthday: from a dancer to director know the untold journey of famous choreographer prabhudeva on his birthday

Prabhudeva Birthday: शानदार डांसर, जानदार एक्टर और सफल डायरेक्टर, कुछ ऐसा है प्रभुदेवा का फिल्मी सफर

Sun, 03 Apr 2022 08:05 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 03 Apr 2022 08:05 AM IST
विज्ञापन
सार
बहुमुखी प्रतिभा के धनी प्रभु देवा केवल डांसर ही नहीं बल्कि एक शानदार एक्टर और अच्छे निर्देशक भी हैं। तीनों ही क्षेत्रों में उन्होंने अपने काम से खुद को साबित किया है।
loader
Prabhu Deva Birthday: from a dancer to director know the untold journey of famous choreographer prabhudeva on his birthday
प्रभुदेवा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रभुदेवा फिल्म इंडस्ट्री के जाने माने एक्टर-कोरियोग्राफर और डायरेक्टर हैं। वह हर साल 3 अप्रैल को जन्मदिन मनाते हैं। अपने फिल्मी करियर की शुरुआत उन्होंने बतौर कोरियोग्राफर की थी। शानदार डांस के लिए वह अब तक कई अवॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं। बहुमुखी प्रतिभा के धनी प्रभुदेवा केवल डांसर ही नहीं बल्कि एक शानदार एक्टर और अच्छे निर्देशक भी हैं। तीनों ही क्षेत्रों में उन्होंने अपने काम से खुद को साबित किया है। 32 साल के अपने करियर में उन्होंने एक से बढ़कर एक बड़ी हिट फिल्मों में गानों को कोरियोग्राफ किया है।

दो बार जीत चुके हैं नेशनल अवॉर्ड
प्रभुदेवा के डांस स्टेप का पूरा देश दीवाना है। 90 के दशक में जब हर जगह माइकल जैक्सन की चर्चा होती थी। उस समय प्रभुदेवा ने अपने यूनिक स्टाइल से लोगों पर अपना जादू चलाया। उनका गाना 'मुकाबला' आज भी लोगों को काफी पसंद आता है। शानदार कोरियोग्राफी के लिए उन्हें दो बार राष्ट्रीय पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है।

कई हिंदी फिल्मों में कर चुके हैं एक्टिंग
प्रभुदेवा केवल साउथ की फिल्मों में ही नहीं बल्कि हिंदी सिनेमा में भी काफी एक्टिव रहते हैं। उन्हें कई हिंदी फिल्मों में बतौर एक्टर काम किया है। रेमो डिसूजा की फिल्म एबीसीडी, एबीसीडी 2, तुतक तुतक तूतिया जैसी फिल्मों में वह अपने एक्टिंग का जलवा दिखा चुके हैं।

प्रभुदेवा
प्रभुदेवा - फोटो : सोशल मीडिया

सलमान खान की बदली दी किस्मत

प्रभुदेवा ने फिल्म वांटेड से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में डायरेक्टर के तौर पर कदम रखा था। इस फिल्म को सलमान खान के करियर का टर्निंग प्वाइंट माना जाता है। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट साबित हुई थी। फिल्म रिलीज के बाद उनकी फैन फॉलोइंग में जबरदस्त इजाफा देखने को मिला था। इस फिल्म के बाद सलमान खान की छवि एक एक्शन हीरो की बन गई थी। बाद में सलमान ने एक के बाद एक कई बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्में दीं।

इन फिल्मों का कर चुके हैं निर्देशन
प्रभुदेवा देवा कई हिंदी फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं। वांटेड के बाद उन्होंने राउडी राठौर जैसी सुपरहिट फिल्म का निर्देशन किया। इसके बाद वह रमैया वस्तावैया,  आर...राजकुमार, एक्शन जैक्सन, सिंह इज ब्लिंग, दबंग 3 और राधे का भी निर्देशन कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed