Adipurush: आदिपुरुष पर अपडेट न मिलने से प्रभास के फैंस हुए नाराज, ट्विटर पर उठी प्रमोशन शुरू करने की मांग
प्रशंसक इस बात से थोड़ा नाराज हैं कि तीन महीने बाद रिलीज होने जा रही फिल्म आदिपुरुष को लेकर कोई बड़ा अपडेट सामने नहीं आ रहा है।
विस्तार
अपडेट न मिलने से फैंस नाराज
हाल ही में ट्विटर पर #StartAdipurushPromotions ट्रेंड करने लगा। यह ट्रेंड प्रभास के चाहने वालों की ओर से चलाया गया। दरअसल, प्रशंसक इस बात से थोड़ा नाराज हैं कि तीन महीने बाद रिलीज होने वाली फिल्म आदिपुरुष को लेकर कोई बड़ा अपडेट सामने नहीं आ रहा है। यही वजह थी कि लोगों ने आदिपुरुष को लेकर फिल्म के मेकर्स और डायरेक्टर ओम राउत से अपडेट मांगना शुरू कर दिया।
ट्विटर पर दे रहे ऐसे प्रतिक्रिया
ट्विटर पर लोग प्रभास के फोटोज और वीडियोज के साथ आदिपुरुष को लेकर जानकारियां मांगने लगे। एक यूजर ने डायरेक्टर को टैग करते हुए लिखा, ''आदिपुरुष 16 जून को रिलीज होने जा रही है, लेकिन इसका प्रमोशन अब तक शुरू नहीं हुआ। ओम राउत क्या आपको फिल्म की रिलीज डेट याद है?'' एक अन्य यूजर ने लिखा, ''सबसे बड़े मास हीरो की सबसे शानदार वापसी होने जा रही है। जागिए ओम राउत।'' इसके अलावा और भी बहुत से यूजर्स फिल्म का प्रचार शुरू करने की मांग कर रहे हैं।
#Adipurush movie releasing on june 16th 2023 promotions not started yet now.. @omraut... Do you even remember our movie releasing on 16th june 2023.. 😠😠
Wake Up OM RAUT#StartAdipurushPromotions pic.twitter.com/bYchPnEDyV— . (@RebelTweetzz) March 19, 2023
Greatest comeback of the biggest Mass Hero loading 🫰🔥
— . (@SalaarRavi) March 19, 2023
Wake Up OM RAUT#StartAdipurushPromotionspic.twitter.com/cnYtKkBtjj
इन फिल्मों दिखेंगे प्रभास
बता दें कि पहले यह फिल्म 12 जनवरी को रिलीज होने वाली थी, लेकिन टीजर की आलोचना की वजह से इसके वीएफएक्स पर फिर से काम शुरू करना पड़ा और फिल्म की रिलीज डेट टालनी पड़ी। अब यह फिल्म 16 जून 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। आदिपुरुष के बाद प्रभास सितंबर में केजीएफ के डायरेक्टर प्रशांत नील की सालार में नजर आएंगे। इसके अलावा वह प्रोजेक्ट के में भी काम कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें- Alia Bhatt: जब रेखा ने आलिया को कहा था 'फ्यूचर लीजेंड', वायरल वीडियो में दिखा अभिनेत्री का मजेदार रिएक्शन