फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Prabhas Deepika Padukone and Amitabh Bachchan starrer project K shooting begins on Guru Purnima

गुरुपूर्णिमा: इस खास मौके पर प्रभास ने दीपिका पादुकोण और अमिताभ बच्चन के साथ शूटिंग की शुरू, साझा की पहली तस्वीर

Sat, 24 Jul 2021 06:08 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Sat, 24 Jul 2021 06:08 PM IST
सार

  • प्रभास ने शुरू की अपनी नई फिल्म की शूटिंग 
  • दीपिका पादुकोण और अमिताभ बच्चन के साथ दिखेंगे प्रभास 
  • सोशल मीडिया पर दी जानकारी 

विज्ञापन
Prabhas Deepika Padukone and Amitabh Bachchan starrer project K shooting begins on Guru Purnima
प्रभास, दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन - फोटो : Instagram

विस्तार

अमिताभ बच्चन और दीपिका पादुकोण की जोड़ी तो इससे पहले हम बड़े पर्दे पर देख चुके हैं। लेकिन पहली बार एक फिल्म मे हमें साउथ के सुपरस्टार प्रभास और दीपिका पादुकोण एक फिल्म में साथ काम करते हुए नजर आएंगे। इस फिल्म की शूटिंग आज ही हैदराबाद में शुरू हुई है जिसकी जानकारी खुद बाहुबली अभिनेता प्रभास ने  अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की है। उनके इस पोस्ट पर दर्शकों ने भी अपनी उत्सुकता जाहिर की।

विज्ञापन


इंस्टाग्राम पर साझा की तस्वीर

प्रभास ने अपनी फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है इस बात की जानकारी उन्होने शूटिंग के पहले क्लैप की तस्वीर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा करते हुए दी। उन्होने इस तस्वीर के साथ कैप्शन देते हुए लिखा, ‘गुरुपूर्णिमा के अवसर पर भारतीय सिनेमा के गुरु के लिए पहला क्लैप देना मेरे लिए सम्मान की बात है’। शुरुआत हो चुकी है।' इस तस्वीर के साथ उन्होने अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण, नाग अश्विन और वैजयंती मूवीस को भी टैग किया।

विज्ञापन

Prabhas Deepika Padukone and Amitabh Bachchan starrer project K shooting begins on Guru Purnima
प्रभास - फोटो : Instagram

हैदराबाद में शुरू हुई शूटिंग

फिल्म की शूटिंग का पहला शेड्यूल आज से हैदराबाद में शुरू हो चुका है। जिसके लिए अमिताभ बच्चन भी हैदराबाद पहुंच चुके हैं। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन और प्रभास भी पहली बार साथ नजर आएंगे। इन तीन बड़े कलाकारों को एक साथ फिल्मी परदे पर देखना प्रशंसकों के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है। इस फिल्म के लिए ये दोनों दमदार शूट करने वाले हैं। फिल्म का पहला शेड्यूल रामोजी फिल्म सिटी में शुरू हो चुका है। फिल्म का निर्देशन राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता नाग अश्विन कर रहे हैं।

नाग अश्विन की अंतिम फिल्म सावित्री थी

निर्देशक नाग अश्विन एक बहुत ही लोकप्रिय निर्देशक हैं। नाग अश्विन ने फिल्म 'सावित्री' का निर्देशन किया थाl इस फिल्म को राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया थाl बता दें कि  ये फिल्म अभिनेत्री सावित्री के जीवन पर आधारित कहानी थी। इस फिल्म को बनाने में कई लोगों ने कड़ी मेहनत की थी और ये फिल्म नाग अश्विन के लिए बहुत खास थी। 

Prabhas Deepika Padukone and Amitabh Bachchan starrer project K shooting begins on Guru Purnima
अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण, प्रभास - फोटो : Instagram

भारत की सबसे महंगी फिल्म होगी

बता दें कि ये फिल्म एक मेगा बजट फिल्म है जिसमें पहली बार अमिताभ बच्चन, प्रभास और दीपिका पादुकोण की जोड़ी साथ में नजर आने वाली है। फिल्म का टाइटल क्या होगा अब तक इसकी जानकारी  सामने नहीं आई है। सभी इस फिल्म को लेकर बहुत उत्साहित हैl रामोजी फिल्म सिटी में नया सेट बनाया गया हैl यह भारत की महंगी फिल्मों में से एक होगीl 'वैजयंती मूवीस' की स्थापना अश्विन दत्त ने की हैl उन्होंने कई शानदार फिल्मों का निर्माण किया हैl इस फिल्म के साथ वैजयंती मूवीस के 50 वर्ष पूरे होने जा रहे हैंl

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed