फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Prabhas and Shraddha Kapoor Starrer Saho Teaser And Making Video Released

जन्मदिन पर बाहुबली ने फैंस को दिया जबरदस्त तोहफा, 'साहो' का टीजर और मेकिंग वीडियो रिलीज

Tue, 23 Oct 2018 03:09 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 23 Oct 2018 03:09 PM IST
विज्ञापन
Prabhas and Shraddha Kapoor Starrer Saho Teaser And Making Video Released
प्रभास - फोटो : screengrab from saaho video
साउथ के सुपरस्टार प्रभास का आज जन्मदिन है। प्रभास के जन्मदिन पर उन्हें पूरी फिल्म इंडस्ट्री और फैंस से जन्मदिन की शुभकामनाएं मिल रही हैं। जन्मदिन से एक दिन पहले प्रभास की अपकमिंग फिल्म 'साहो' का पोस्टर रिलीज करते हुए ये जानकारी दी गई थी कि आज यानी की प्रभास के जन्मदिन के मौके पर 'साहो' का पहला टीजर और मेकिंग विडियो रिलीज किया जाएगा।
विज्ञापन


जिसे देखते हुए प्रभास और श्रद्धा कपूर की अपकमिंग फिल्म 'साहो' का टीजर और मेकिंग विडियो रिलीज किया जा चुका है। 1 मिनट 22 सेकंड का ये वीडियो एक्शन के मामले हॉलीवुड फिल्मों को भी टक्कर देता हुआ दिखाई दे रहा है। इतना ही नहीं साहो का ये मेकिंग वीडियो ट्विटर पर ट्रेड कर रहा है।
विज्ञापन

 

Prabhas and Shraddha Kapoor Starrer Saho Teaser And Making Video Released
PRABHAS - फोटो : screengrab from saaho video
वीडियो में श्रद्धा कपूर की झलक भी देखने को मिल रही है और यकीनन श्रद्धा ये लुक बेहद दमदार होने वाला है। इससे पहले प्रभास के 38वें जन्मदिन के मौके पर 'साहो' का फर्स्ट लुक जारी किया गया था जिसमें वह काफी अलग अंदाज में नजर आ रहे थे। इस बीच ट्विटर पर #HappyBirthdayPrabhas ट्रेंड कर रहा है। अभी तक फैंस ने जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए 31 लाख से ज्यादा ट्वीट कर दिए हैं। 
बता दें, साहो एक अडवेंचर फैंटसी फिल्म है। 150 करोड़ के बजट में बन रही फिल्म साहो में प्रभास के साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर लीड रोल में नजर आने वाली हैं। 'साहो' तेलुगू के अलावा हिन्दी में भी रिलीज होगी। एक्शन से भरपूर इस फिल्म में नील नितिन मुकेश, जैकी श्रॉफ, चंकी पांडे और मंदिरा बेदी जैसे एक्टर्स भी नजर आएंगे। 
यहां देखें वीडियो


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed