फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Popular Mimicry Artist Madhav Moghe Dies Famous For Sholay Thakur Mimicry

मिमिक्री आर्टिस्ट माधव मोघे का निधन: दामिनी और घातक जैसी फिल्मों का भी रहे हिस्सा

Sun, 11 Jul 2021 02:45 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Sun, 11 Jul 2021 02:45 PM IST
सार

  • मिमिक्री आर्टिस्ट माधव मोघे का निधन।
  • 'शोले' में ठाकुर के किरदार के लिए की थी मिमिक्री।
  • कई हिट फिल्मों और टीवी शोज का रहे हिस्सा।

विज्ञापन
Popular Mimicry Artist Madhav Moghe Dies Famous For Sholay Thakur Mimicry
Madhav Moghe - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

विस्तार

मशहूर मिमिक्री आर्टिस्ट माधव मोघे का आज निधन हो गया। वो थर्ड स्टेज कैंसर से जूझ रहे थे। माधव मोघे ने कई हिट फिल्मों जैसे दामिनी, घातक, विनाशक, पार्टनर में बतौर अभिनेता काम किया था।

विज्ञापन


माधव मोघे कई टीवी शोज का भी हिस्सा रहे थे। कॉमेडी शोज में माधव शोले के 'ठाकुर' की मिमिक्री के लिए बहुत प्रचलित थे। जिस तरह से वो अभिनेता संजीव कुमार की नकल करते थे, फैंस हंसते हंसते लोट पोट हो जाते थे।
विज्ञापन


माधव मोघे को संजीव कुमार की दूसरी कॉपी कहा जाता था। वो उनकी आवाज की हूबहू मिमिक्री करने में माहिर थे। अभिनेता ने 'एमटीवी फुल्ली फालतू' में 'शोले' के ठाकुर का किरदार निभाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने 1993 में फिल्म 'दामिनी' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। फिल्म में सनी देओल, ऋषि कपूर, अमरीश पुरी और मीनाक्षी शेषाद्री लीड रोल में थे। माधव मोघे को आखिरी बार साल 2011 में आई फिल्म 'जाना पहचान' में देखा गया था, जिसमें सचिन पिलगांवकर और रंजीता कौर ने मुख्य भूमिका निभाई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed