सोशल मीडिया: पूजा भट्ट पर लगा एनसीबी मुखबिर की जान जोखिम में डालने का आरोप! दी ये सफाई
अभिनेत्री पूजा भट्ट पर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के मुखबिर की जान खतरे में डालने का आरोप लगा है। उन्होंने अब इसे लेकर सफाई दी है। पूजा भट्ट ने आरोप लगाने वाले पर ही पलटवार किया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, मैंने उनका नाम नहीं लिया है, यदि आप वास्तव में मेरे ट्वीट को 'देखने' और फिर से 'पढ़ेंगे' तो समझेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अभिनेत्री पूजा भट्ट पर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के मुखबिर की जान खतरे में डालने का आरोप लगा है। उन्होंने अब इसे लेकर सफाई दी है। पूजा भट्ट ने आरोप लगाने वाले पर ही पलटवार किया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, मैंने उनका नाम नहीं लिया है, यदि आप वास्तव में मेरे ट्वीट को 'देखने' और फिर से 'पढ़ेंगे' तो समझेंगे। उक्त व्यक्ति को सलाह दें कि अगली बार वायरल होने पर ऐसी शानदार 'सेल्फ़ी' लेने और फिर लीक करने से बचें। विवेक वीरता का बेहतर हिस्सा है, है ना?
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, पूजा भट्ट पर एक पत्रकार ने एनसीबी मुखबिर का नाम उजागर कर जान खतरे में डालने का आरोप लगाया था। पूजा भट्ट के ट्वीट का जवाब देते हुए एक पत्रकार ने लिखा, एक मुखबिर पुलिस/ ईडी/ सीबीआई/ एनआईए/ एनसीबी किसी के भी पास हो सकता है। मुखबिर कोई भी हो सकता है। जानकारी देना और रैकेट का भंडाफोड़ करने में मदद करना कोई अपराध नहीं है। आप उनका नाम लेकर उनकी जान जोखिम में डाल रही हैं। ड्रग पेडलर्स अब मुखबिरों पर हमला कर सकते हैं। आप भी मदद कर सकती हैं और छापेमारी करवा सकती हैं।
पूजा भट्ट ने इस ट्वीट का जवाब देते हुए कहा कि उनके ट्वीट को फिर से पढ़ा जाए। उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया है। उल्टा पूजा भट्ट ने कहा कि उस इंसान से कहिए कि वह खुद को 'प्रतापी' बताने वाले सेल्फी सोशल मीडिया पर पोस्ट न करें।
I have not taken their name if you use your eyes to actually ‘see’ & re-read my tweet. Or is that too much to ask? Advise the said person to refrain from taking & then leaking such glorious ‘selfies’ next time as they go viral. Discretion is the better part of valour, is it not? pic.twitter.com/TFehreH3HV
— Pooja Bhatt (@PoojaB1972) October 7, 2021
पूजा भट्ट ने क्या लिखा था पहले ट्वीट में?
दरअसल, पूजा भट्ट ने इससे पहले एक ट्वीट किया था। जिसमें उन्होंने लिखा था, हमारे पास वो हैं, जो बॉलीवुड फिल्मों में 'प्राइवेट जासूस' के रूप में कास्ट नहीं हुए। तथ्य कल्पना की तुलना में अजनबी तरह होते हैं। वक्त आ गया कि 'एक बॉलीवुड खलनायक की तरह दिखता है' यह कहने की बजाय 'एक सरकारी एजेंसी द्वारा आउटसोर्स किए गए एक प्राइवेट जासूस की तरह' दिखता है कहा जाए। उनके इस ट्वीट पर एक पत्रकार ने उनको जवाब दिया था और एनसीबी जासूस का नाम उजागर करने का आरोप लगाया था। जिस पर पूजा भट्ट ने सफाई दी और इशारों ही इशारों में कह दिया कि मैंने तो उसका नाम उजागर नहीं किया है, वो खुद सेल्फी डालकर न करें।