फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ponniyin Selvan 2: Gulzar was planning to learn Tamil or Malayalam due to this Reason

Gulzar: 13 साल से मणिरत्नम से काम मांग रहे गुलजार, यह कदम उठाने के लिए भी हो गए थे तैयार

Thu, 27 Apr 2023 04:34 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 27 Apr 2023 04:34 PM IST
सार

'पोन्नियन सेल्वन 2' में मणिरत्नम के साथ काम करने को लेकर हाल ही में गुलजार साहब ने बात की। 

विज्ञापन
Ponniyin Selvan 2: Gulzar was planning to learn Tamil or Malayalam due to this Reason
गुलजार - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मशहूर गीतकार और कवि गुलजार साहब ने तमाम बॉलीवुड फिल्मों को अपने शानदार गीतों से सजाया है। हिंदी भाषा पर उनकी मजबूत पकड़ है। मगर, हाल ही में उन्होंने बताया कि वह तेलुगू और मलयालम भाषाएं सीखने की भी तैयारी कर रहे थे और इसकी वजह कोई और नहीं बल्कि मणिरत्नम हैं। दरअसल, फिल्मकार मणिरत्नम के साथ काम करने के लिए गुलजार साहब इतने बेताब थे कि उन्होंने दक्षिण भाषाएं सीखने की पूरी तैयारी कर ली थी। खुद उन्होंने इस बात का खुलासा किया है।

विज्ञापन


ब्रेक के बाद मिली खुशी
मणिरत्नम, गुलजार साहब और एआर रहमान, इन तीनों की तिकड़ी हमेशा कमाल करती आई है। तीनों ने मिलकर 'दिल से', 'गुरू' और 'रावण' जैसी शानदार फिल्में दी हैं। हालांकि, 'रावण' के बाद एआर रहमान और मणिरत्नम ने तो साथ में काम किया है, लेकिन गुलजार साहब और मणिरत्नम ने कोई फिल्म नहीं की। अब करीब 13 वर्ष के लंबे ब्रेक के बाद गीतकार, मणिरत्नम की पोन्नियन सेल्वन सीरीज में साथ आए हैं। लंबे वक्त बाद मणिरत्नम और एआर रहमान के साथ काम करके गुलजार साहब की खुशी का ठिकाना नहीं और हाल ही में वह इसे जाहिर करते नजर आए।
विज्ञापन

Mrunal Thakur: सामंथा के जन्मदिन पर मृणाल ठाकुर देने वाली हैं खास तोहफा, फैंस हुए बेताब
विज्ञापन
विज्ञापन


ए आर रहमान से करते रहे सवाल
'पोन्नियन सेल्वन 2' में मणिरत्नम के साथ काम करने को लेकर हाल ही में गुलजार साहब ने बात की। इस दौरान उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, 'सिर्फ अब ही नहीं, बल्कि मैं पूरे 13 वर्षों तक उनसे पूछता रहा कि मुझे दोबारा ब्रेक कब मिलेगा? मुझे दोबारा चांस कब मिलेगा? हकीकत तो यह है कि मैंने इस बारे में एआर रहमान से भी पूछा और कहा कि अगर मणिरत्नम ने हिंदी फिल्में करना छोड़ दिया है तो मुझे तमिल और मलयालम भाषा सीखनी होगी। नहीं तो इसके अलावा उनके साथ काम करने का कोई दूसरा तरीका नहीं है।'
KKBKKJ: कभी खाने के लिए नहीं थे सलमान की फिल्म के इस म्यूजिक डायरेक्टर के पास पैसे, टॉयलेट में बिताए थे दिन

करते हैं गाने-कविता सुनने की फरमाइश
इस मौके पर एआर रहमान भी अपनी खुशी का इजहार करते नजर आए। उन्होंने कहा, 'जब भी हम तीनों मिलते हैं तो मैं और मणिरत्नम हमेशा गुलजार साहब से उनकी कविता और गीत सुनने की फरमाइश करते हैं, क्योंकि हमें उनकी आवाज बेहद पसंद है।' इस पर गुलजार साहब ने कहा, 'सबसे अच्छी बात यह है कि मैं हिंदी में बात करता रहता हूं। यह जानते हुए भी कि उन्हें कुछ समझ नहीं आएगा और जब तक वे हिंदी समझने लगते हैं तो मैं पंजाबी में बात करना शुरू कर देता हूं।' बता दें कि  'पोन्नियन सेल्वन 2'  बीते वर्ष रिलीज हुई फिल्म  'पोन्नियन सेल्वन' का सीक्वल है। यह कल सिनेमाघरों में आ रही है।
Alia Bhatt: 'सास ने मेरे लिए गोंद के लड्डू...', प्रेग्नेंसी के तुरंत बाद आलिया ने ऐसे कम किया था वजन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed