{"_id":"4381fffe-d8ac-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"policegiri-producers-launch-a-vinyl-board","type":"story","status":"publish","title_hn":"संजय दत्त को जेल में भेजिए अपना संदेश ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
संजय दत्त को जेल में भेजिए अपना संदेश
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 19 Jun 2013 12:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संजय दत्त इन दिनों जेल में हैं। जेल में रहने के दौरान ही उनकी फिल्म 'पुलिसगिरी' रिलीज होगी। संजय दत्त को इस फिल्म से जोड़ने के लिए एक नया फंडा निकाला गया है।
विज्ञापन
इस फिल्म के प्रमोशन के लिए फिल्म निर्माता टीपी अग्रवाल ने एक ऐसी मुहिम शुरू की है जिसके जरिए संजय दत्त के प्रशंसक उन तक अपनी बात सीधे कह सकेंगे।
दरअसल हाल ही में निर्माता टी पी अग्रवाल ने एक बोर्ड का अनावरण किया जिस पर प्रशसंक संजय दत्त को अपना संदेश लिखकर भेज सकेंगे। प्रयास किया जाएगा कि यह संदेश सीधे संजय दत्त तक पहुंच जाएं।
विज्ञापन
टीपी अग्रवाल ने कहा कि हम लोग 'पुलिसगिरी' के प्रमोशन के दौरान ये बोर्ड लेकर विभिन्न शहरों में जाएंगे। बोर्ड पर संजय दत्त के फैन संदेश लिखेंगे और इसे हम संजय दत्त को सौंप देंगे।
विज्ञापन
संजय फिलहाल पुणे की यरवदा जेल में हैं। 'पुलिसगिरी' 5 जुलाई को प्रदिर्शत होगी। इस फिल्म में संजय के अलावा प्राची देसाई और प्रकाश राज की अहम भूमिका है।