फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Police question actress Prakruti Mishra over star Babushaan Mohanty marital row

Prakruti Mishra: पुलिस ने की प्रकृति मिश्रा से पूछताछ, अभिनेता मोहंती की पत्नी ने लगाए थे अफेयर के आरोप

Tue, 26 Jul 2022 11:30 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Tue, 26 Jul 2022 11:30 PM IST
सार

गौरतलब है कि भुवनेश्वर के सत्य नगर इलाके में सत्पथी ने मोहंती की कार को ‘रोक लिया था, जिसमें अभिनेत्री प्रकृति मिश्रा बैठी हुई थीं।

विज्ञापन
Police question actress Prakruti Mishra over star Babushaan Mohanty marital row
प्रकृति मिश्रा ,बाबूशान मोहंती , तृप्ति सत्पथी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ओडिशा पुलिस ने मंगलवार को ओडिया अभिनेत्री प्रकृति मिश्रा से पूछताछ की। इससे पहले पिछले हफ्ते कथित एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर को लेकर ऑलीवुड अभिनेता बाबूशान मोहंती की पत्नी तृप्ति सत्पथी के साथ उनका झगड़ा हुआ था। जिसके बाद अब मामले में पुलिस ने एक्ट्रेस से पूछताछ की है। पुलिस ने मिश्रा से उनके आवास पर उनके माता-पिता की मौजूदगी में करीब एक घंटे तक पूछताछ की। 

विज्ञापन

गौरतलब है कि भुवनेश्वर के सत्य नगर इलाके में सत्पथी ने मोहंती की कार को ‘रोक लिया था, जिसमें अभिनेत्री प्रकृति मिश्रा बैठी हुई थीं। इस दौरान सत्पथी अपने पति मोहंती को कार से खींचने की कोशिश कर रही थीं और मिश्रा पर हमला भी कर रही थी। इस पूरे वाक्ये के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हुए थे। जिसमें यह पूरा हाई वोल्टेज ड्रामा कैद हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

दरअसल, सत्पथी ने आरोप लगाया कि उनके पति मोहंती और मिश्रा का दो साल से एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर चल रहा है। वह दोनों को कई बार रंगे हाथों पकड़ भी चुकी हैं। उन्होंने अपने पति को कई बार मौके भी दिए, लेकिनवह बार-बार एक भी गलती के लिए बार- बार मौके नहीं दिए जा सकते।  मामले में खारबेल नगर थाने के निरीक्षक अरुण स्वाईं ने बताया कि, ‘अभिनेत्री से दोनों पक्षों की ओर से दर्ज कराए गए दो मामलों में पूछताछ की गई है, लेकिन जांच का विवरण बताया नहीं जा सकता। उन्होंने तफ्तीश में सहयोग किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed