फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Police found Two complaints seek FIR against Kangana Ranaut remark over PoK Mumbai comparison

मुंबई की तुलना पीओके से करने वाले बयान पर घिरीं कंगना रनौत, पुलिस को मिली दो शिकायतें

Sun, 06 Sep 2020 02:09 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Sun, 06 Sep 2020 02:09 AM IST
विज्ञापन
Police found Two complaints seek FIR against Kangana Ranaut remark over PoK Mumbai comparison
कंगना रनौत - फोटो : PTI

मुंबई को लेकर दिए अपने विवादित बयान के चलते कंगना रनौत अब मुश्किल में फंस गई हैं। उनके बयान पर पहले ही काफी हंगामा हुआ था और कई लोगों ने इस पर आपत्ति जताई थी। अब कंगना के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने को लेकर दो अलग अलग शिकायतें दर्ज कराई गई हैं।

विज्ञापन


कंगना रनौत के खिलाफ एक शिकायत वकील अली काशिफ खान देशमुख ने मुंबई के अंधेरी पुलिस थाने में शुक्रवार को दर्ज कराई। वहीं दूसरी शिकायत कांग्रेस के एक पदाधिकारी ने आजाद मैदान पुलिस थाने में दर्ज कराई।
विज्ञापन


इन दोनों शिकायतकर्ताओं ने मुंबई पुलिस को बदनाम करने और दो समूहों के बीच दुश्मनी फैलाने के लिए कंगना के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है। फिलहाल पुलिस ने कहा कि अभी कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है और वे शिकायतों की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

Police found Two complaints seek FIR against Kangana Ranaut remark over PoK Mumbai comparison
संजय राउत और कंगना रनौत - फोटो : Twitter: @KanganaTeam @rautsanjay61

गौरतलब है कि हाल ही में ट्विटर पर संजय राउत और कंगना रनौत के बीच जुबानी जंग देखने को मिली। इस दौरान कंगना ने कहा था कि उन्हें मुंबई पुलिस से डर लगता है। कंगना के इसी बयान पर शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि अगर उन्हें मुंबई में डर लगता है तो वापस नहीं आना चाहिए। जिसके बाद कंगना रनौत को सोशल मीडिया पर काफी आलोचना का समान करना पड़ा था।

संजय राउत के ट्वीट पर कंगना ने लिखा था, 'शिवसेना नेता संजय राउत ने मुझे खुली धमकी दी है और कहा है कि मैं मुंबई वापस ना आऊं। पहले मुंबई की सड़कों में आजादी के नारे लगे और अब खुली धमकी मिल रही है। ये मुंबई पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर की तरह क्यों लग रहा है?'  इसके बाद कंगना ने एक और ट्वीट कर लिखा, 'एक बड़े स्टार के मारे जाने के बाद मैंने ड्रग और फिल्म माफिया के रैकेट को लेकर आवाज उठाई। मैं मुंबई पुलिस पर भरोसा नहीं करती क्योंकि उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत की शिकायत को नजरअंदाज किया था। उन्होंने सबसे कहा था कि वो लोग उसे मार देंगे, बावजूद इसके उन्हें मार दिया गया। मैं असुरक्षित महसूस करती हूं, क्या इसका यह मतलब है कि मैं फिल्म इंडस्ट्री या मुंबई से नफरत करती हूं।'

बेटे की गिरफ्तारी के बाद बोले रिया के पिता- बधाई हो इंडिया, आपने एक परिवार को ध्वस्त कर दिया

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed