Bhupinder Singh: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गायक भूपिंदर सिंह को दी भावुक श्रद्धांजलि, लिखा- 'निधन से व्यथित हूं'
मनोरंजन जगत के दिग्गज पार्श्व गायक भूपिंदर सिंह का मुंबई में निधन हो गया है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी गायक को भावुक श्रद्धांजलि अर्पित की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मनोरंजन जगत के दिग्गज पार्श्व गायक भूपिंदर सिंह का मुंबई में निधन हो गया है। इस दुखद खबर से सिनेमा की दुनिया में शोक की लहर है। लोग उन्हें सोशल मीडिया के जरिए श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी गायक को भावुक श्रद्धांजलि अर्पित की है।
ट्वीट कर दी श्रद्धांजलि
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से गायक भूपिंदर सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए लिखा- 'दशकों से यादगार गीत देने वाले श्री भूपिंदर सिंह जी के निधन से व्यथित हूं। उनके काम ने कई लोगों को प्रभावित किया। इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं। शांति।
Anguished by the passing away of Shri Bhupinder Singh Ji, who has given memorable songs for decades. His works struck a chord with several people. In this sad hour, my thoughts are with his family and admirers. Om Shanti.
विज्ञापन विज्ञापन— Narendra Modi (@narendramodi) July 18, 2022
देवेंद्र फणनवीस ने भी व्यक्त किया शोक
दिग्गज गायक के निधन पर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी शोक व्यक्त किया है। "दिग्गज पार्श्व गायक भूपिंदर सिंह जी के निधन के बारे में सुनकर दुख हुआ। अपनी सुरीली आवाज से उन्होंने हमें कई यादगार गाने दिए। संगीत के क्षेत्र में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। उनके परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है।
Sad to hear about demise of veteran playback singer Bhupinder Singh ji.
— Devendra Fadnavis (@Dev_Fadnavis) July 18, 2022
With his gifted voice he gave us many memorable songs.
His contribution in the field of music will be remembered forever.
My deepest condolences to his family, friends & fans.
विनम्र श्रद्धांजलि
ॐ शान्ति 🙏
बॉलीवुड को कई सदाबहार गीत देने वाले लेजेंड्री सिंगर भूपिंदर सिंह के जाने से जो संगीत की दुनिया को क्षति हुई है, उसे भरा नहीं जा सकता है। वह भले ही आज इस दुनिया में न हो लेकिन उनकी गायकी लिए वह हमेशा याद रखे जाएंगे। भूपिंदर सिंह को बॉलीवुड में उनके कई मशहूर गानों के लिए गाना जाता है। उन्होंने "मौसम", "सत्ते पे सत्ता", "अहिस्ता अहिस्ता", "दूरियां", "हकीकत" और कई अन्य फिल्मों के गानों को अपनी आवाज दी।