नौ साल बाद अब होगी 'पीके' के भाई की इंट्री
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आमिर खान के भाई फैसल खान जल्द ही एक लव स्टोरी से बॉलीवुड में कमबैक करने जा रहे हैं। साल 1994 में फिल्म 'मदहोश' से अपने करियर की शुरुवात करने वाले फैसल खान को बॉलीवुड में कुछ खास फिल्में नहीं मिलीं।
'मदहोश' के बाद उन्होंने पांच साल का ब्रेक लिया और फिर आमिर के साथ फिल्म 'मेला' में मुख्य भूमिका में नजर आए। 2003 में रिलीज उनकी आखिरी फिल्म 'बस्ती' फ्लॉप रही। फिर वो नौ साल गायब रहे।
अब वो आ रहे हैं फिल्म 'चिनार' के साथ। ये एक लव स्टोरी है। इस फिल्म में वो एक कश्मीरी का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म की शूटिंग चल रही है।
अपने गायब रहने पर फैसल ने कहा, "मुझे सही स्क्रिप्ट नहीं मिल रही थी और नौ सालों बाद मुझे 'चिनार' फिल्म की कहानी पसंद आई और मैंने तुरंत हामी भर दी। नौ साल के गैप में मैंने थियेटर कर अपने अभिनय को और मजबूत किया और अब पूरी तरह तैयार हूं।"
आमिर से क्यों हुई अनबन?
मेला फिल्म की रिलीज के बाद कई विवाद जोरों शोरों से चल रहे थे। उनमें से एक था कि आमिर खान और फैसल खान की आपस में नहीं बनती और दोनों बात तक नहीं करते।
इन सब बातों का खंडन करते हुए फैसल ने कहा, "मैं अपने करियर के हर मोड़ पर अपने बड़े भाई आमिर से सलाह मशवरा करता हूं।" फैसल बताते हैं कि उनके भाई आमिर ख़ान काम करना चाहते हैं और वो अपनी फिल्म 'चिनार' के प्रोमोशन में भी आमिर की मदद लेंगे।
टीवी में कम क्रिएटिविटी
साल 2006 में रिलीज़ फ़िल्म 'बस्ती' के बाद फ़ैसल ने उसी वर्ष एक टेलीविजन शो किया जिसका नाम था 'आंधी'। फिल्मों की तरह छोटे परदे पर भी फैसल को एक अच्छा मुकाम नहीं मिला।
इस बारे में बताते हुए फैसल ने कहा, "टेलीविजन में क्रिएटिविटी की कमी लगती है इसलिए मैं सिर्फ फिल्म करना चाहता हूं। जब एक्टिंग की दुकान नहीं चलेगी तो डाइरेक्शन में हाथ आजमाऊंगा।"