फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   pil filed against the telecast of kamal haasan hosted bigg boss tamil version

'बिग बॉस' तमिल: शो में अभद्रता को लेकर हाई कोर्ट में याचिका दायर

Sat, 05 Aug 2017 12:33 PM IST
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा Updated Sat, 05 Aug 2017 12:33 PM IST
विज्ञापन
pil filed against the telecast of kamal haasan hosted bigg boss tamil version
कमल हासन
'बिग बॉस' तमिल मुश्किलों में फंसता नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि मद्रास हाई कोर्ट में इस शो के प्रसारण को रोकने के लिए जनहित याचिका दायर की गई है। याचिका में कहा गया है कि शो में महिला कंटेस्टेंट्स का व्यवहार बहुत ही अभद्र है।
विज्ञापन


याचिकाकर्ता का कहना है कि इस शो का प्रसारण तमिल संस्कृती और सभ्यता के हित और पब्लिक के भले के लिए तुरन्त बंद किया जाए। इसके साथ ही याचिकाकर्ता ने इस शो पर आरोप लगाया है कि शो के दौरान पहने जाने वाले कंटेस्टेंट्स के कपड़े बेहद अभद्र होते हैं जिसके कारण शो को परिवार के साथ देखना नामुमकिन होता है।
विज्ञापन


इसे भी पढ़े-  कमल हासन के शो में की गई आपत्तिजनक टिप्पणी, भेजा 100 करोड़ का नोटिस
विज्ञापन
विज्ञापन


आपको बता दें कि इस शो को कमल हासन होस्ट कर रहे हैं। शो के खिलाफ पहली बार याचिका दायर नहीं की गई है। इससे पहले कमल हासन के खिलाफ शो के दौरान जय ललिता पर राजनीतिक टिप्पणी को लेकर मानहानी का मुकदमा भी किया जा चुका है।

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बताया जा रहा है कि इस याचिका के खिलाफ सोमवार को सुनवाई की जाएगी। शो का पहला एपिसोड 24 जून को टेलीकास्ट किया गया था। 

इसे भी पढ़े- इस सुपरस्टार की बेटी ने किया धर्म परिवर्तन, जानें क्या है वजह
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed