{"_id":"609138fb90b59819b01c3443","slug":"pia-bajpiee-s-brother-passes-away-due-to-covid-19-after-she-urgently-asked-for-ventilator-bed-on-twitter","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दुखद: पिया बाजपेयी के भाई का कोरोना से निधन, सोशल मीडिया पर लगाई थी मदद की गुहार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
दुखद: पिया बाजपेयी के भाई का कोरोना से निधन, सोशल मीडिया पर लगाई थी मदद की गुहार
Tue, 04 May 2021 05:47 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीपाली श्रीवास्तव
Updated Tue, 04 May 2021 05:47 PM IST
सार
एक्ट्रेस पिया बाजपेयी के भाई का निधन।
कोरोना से थे संक्रमित।
पिया के भाई को समय रहते नहीं मिल पाया वेंटिलेटर सपोर्ट।
विज्ञापन
पिया बाजपेयी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एक्ट्रेस पिया बाजपेयी के भाई का निधन हो गया। वह कोरोना संक्रमित थे और उन्हें समय रहते वेंटीलेटर सपोर्ट नहीं मिल पाया। वह उत्तर प्रदेश के फर्रूखाबाद में एक निजी अस्पताल में भर्ती थे। भाई के निधन के कुछ देर पहले ही एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर मदद की गुहार लगाई थी।
विज्ञापन
I need urgent help in district Farukhabad , kayamganj block .UP.. a bed wd ventilator ..my brother is dying ..any lead plz help 🙏 Plz Contact if u know anybody -9415191852 Abhishek.. we are already in mess
— Pia Bajpiee (@PiaBajpai) May 4, 2021विज्ञापन
पिया बाजपेयी ने आज सुबह अपने भाई के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दी थी और मदद मांगते हुए लिखा था कि, 'मुझे उत्तर प्रदेश के फर्रूखाबाद जिले के कयामगंज ब्लॉक में मदद की तत्काल जरूरत है। वेंटिलेटर से लैस एक बिस्तर चाहिए। मेरा भाई मर रहा है। कोई जानकारी हो तो मदद करें। अगर आप किसी को जानते हैं तो कृपया संपर्क करें। हम पहले से ही मुश्किल में हैं।
विज्ञापन
my brother is no more...
— Pia Bajpiee (@PiaBajpai) May 4, 2021
इसके बाद उन्होंने ट्विटर पर अपने भाई के निधन की जानकारी दी। पिया ने ट्वीट कर लिखा, 'मेरा भाई अब नहीं रहा।' इस दुखद खबर को सुनकर विनीत कुमार सिंह, दानिश हुसैन, फिल्मकार ओनिर और निर्माता गुनीत मोंगा समेत अन्य ने पिया बाजपेयी के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं।
एक्ट्रेस के वर्क फ्रंट की बात करें तो पिया बाजपेयी ने साल 2008 में तमिल फिल्म 'पोई सोल्ला पोरोम' से अपने सिनेमा सफर की शुरुआत की। युवा अभिनेत्री ने अजित की 'एगन और जिवा की 'को' में अपने किरदार से पॉपुलरैटी हासिल की। इसके बाद पिया ने तेलुगु, मलयालम, हिंदी और अंग्रेजी फिल्मों में भी काम किया।