फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Pia Bajpiee’s Brother Passes Away Due To Covid-19 After She Urgently Asked For Ventilator Bed On Twitter

दुखद: पिया बाजपेयी के भाई का कोरोना से निधन, सोशल मीडिया पर लगाई थी मदद की गुहार

Tue, 04 May 2021 05:47 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Tue, 04 May 2021 05:47 PM IST
सार

एक्ट्रेस पिया बाजपेयी के भाई का निधन।
कोरोना से थे संक्रमित।
पिया के भाई को समय रहते नहीं मिल पाया वेंटिलेटर सपोर्ट।

विज्ञापन
Pia Bajpiee’s Brother Passes Away Due To Covid-19 After She Urgently Asked For Ventilator Bed On Twitter
पिया बाजपेयी

विस्तार

एक्ट्रेस पिया बाजपेयी के भाई का निधन हो गया। वह कोरोना संक्रमित थे और उन्हें समय रहते वेंटीलेटर सपोर्ट नहीं मिल पाया। वह उत्तर प्रदेश के फर्रूखाबाद में एक निजी अस्पताल में भर्ती थे। भाई के निधन के कुछ देर पहले ही एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर मदद की गुहार लगाई थी।

विज्ञापन

 

पिया बाजपेयी ने आज सुबह अपने भाई के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दी थी और मदद मांगते हुए लिखा था कि, 'मुझे उत्तर प्रदेश के फर्रूखाबाद जिले के कयामगंज ब्लॉक में मदद की तत्काल जरूरत है। वेंटिलेटर से लैस एक बिस्तर चाहिए। मेरा भाई मर रहा है। कोई जानकारी हो तो मदद करें। अगर आप किसी को जानते हैं तो कृपया संपर्क करें। हम पहले से ही मुश्किल में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

इसके बाद उन्होंने ट्विटर पर अपने भाई के निधन की जानकारी दी। पिया ने ट्वीट कर लिखा, 'मेरा भाई अब नहीं रहा।' इस दुखद खबर को सुनकर विनीत कुमार सिंह, दानिश हुसैन, फिल्मकार ओनिर और निर्माता गुनीत मोंगा समेत अन्य ने पिया बाजपेयी के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं।


एक्ट्रेस के वर्क फ्रंट की बात करें तो पिया बाजपेयी ने साल 2008 में तमिल फिल्म 'पोई सोल्ला पोरोम' से अपने सिनेमा सफर की शुरुआत की। युवा अभिनेत्री ने अजित की 'एगन और जिवा की 'को' में अपने किरदार से पॉपुलरैटी हासिल की। इसके बाद पिया ने तेलुगु, मलयालम, हिंदी और अंग्रेजी फिल्मों में भी काम किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed