फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Jailer 2 Drishyam 3 Prahaar Nayyi Navelli Ranabaali Street Fighter and Hanuman Ansh film Box Office Collection

बॉक्स ऑफिस: दूसरे दिन भी 'जेलर 2' का जलवा, 'नई नवेली' और 'प्रहार' में कौन आगे? बाकी फिल्मों का रहा ऐसा हाल

Sat, 17 Oct 2026 08:14 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 17 Oct 2026 08:14 AM IST
सार

Box Office Collection: सिनेमाघरों में 'जेलर 2' ने पहले दिन दमदार शुरुआत की। कल इसके मुकाबले में कुछ नई फिल्में भी मैदान में आ गईं। जानिए किस फिल्म ने कैसा कारोबार किया।

विज्ञापन
Jailer 2 Drishyam 3 Prahaar Nayyi Navelli Ranabaali Street Fighter and Hanuman Ansh film Box Office Collection
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इन दिनों सिनेमाघरों में फिल्मों के खूब विकल्प हैं। साउथ से लेकर बॉलीवुड और हॉलीवुड तक हर जॉनर की फिल्म लगी है। रजनीकांत की 'जेलर 2' ने 15 अक्तूबर को दस्तक दी और शानदार शुरुआत की। 'दृश्यम 3' भी तारीफें लूट रही है। कल 16 अक्तूबर को 'रणबाली', 'प्रहार' और 'नई नवेली' जैसी फिल्में आईं। जानिए कमाई के मामले में इनका हाल कैसा रहा...

विज्ञापन
Trending Videos

Jailer 2 Drishyam 3 Prahaar Nayyi Navelli Ranabaali Street Fighter and Hanuman Ansh film Box Office Collection
जेलर 2 - फोटो : सोशल मीडिया

'जेलर 2' दूसरे दिन बनी 200 करोड़ी
रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' का पहले दिन खूब क्रेज देखा गया। ओपनिंग डे पर इसने 59.70 करोड़ रुपये की कमाई के साथ शुरुआत की थी। मगर, शुक्रवार को दूसरे दिन इसकी कमाई में गिरावट देखी गई। कल इसने 35.60 करोड़ रुपये कमाए। इसका टोटल इंडिया नेट कलेक्शन 95.94 करोड़ रुपये हो चुका है। वहीं, वर्ल्डवाइड यह 200 करोड़ क्लब का हिस्सा बन गई है। 'जेलर 2' का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 209.10 करोड़ रुपये हो चुका है।

  • भारत में कलेक्शन की बात करें तो 'जेलर 2' ने तमिल भाषा में सबसे ज्यादा कमाई करते हुए 68.60 करोड़ रुपये कमाए हैं।
  • तेलुगु भाषा में कलेक्शन 19.75 करोड़ और कन्नड़ में 70 लाख रुपये है।
  • वहीं, हिंदी पट्टी में इस फिल्म का कारोबार 6.25 करोड़ रुपये हुआ है।
     
विज्ञापन
विज्ञापन

Jailer 2 Drishyam 3 Prahaar Nayyi Navelli Ranabaali Street Fighter and Hanuman Ansh film Box Office Collection
रणबाली - फोटो : यूट्यूब

'रणबाली' की शुरुआत कैसी रही?
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना अभिनीत फिल्म 'रणबाली' भी कल शुक्रवार को सिनेमाघरों में लगी। ओपनिंग डे पर इस फिल्म ने 9.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन जुटाया। यह एक पीरियड एक्शन फिल्म है। शादी के बाद विजय और रश्मिका पहली बार पर्दे पर साथ नजर आए हैं। दर्शकों से इसे मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है।

विज्ञापन

Jailer 2 Drishyam 3 Prahaar Nayyi Navelli Ranabaali Street Fighter and Hanuman Ansh film Box Office Collection
प्रहार-नई नवेली - फोटो : सोशल मीडिया

'प्रहार' और 'नई नवेली' में कौन रहा आगे?
कल शुक्रवार को राजकुमार राव की 'प्रहार- द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ उज्जवल निकम' रिलीज हुई। इसने कल ओपनिंग डे पर 2.35 करोड़ रुपये की कमाई के साथ शुरुआत की। इसी के साथ कल यामी गौतम की 'नई नवेली' ने भी दस्तक दी। इसे 'प्रहार' से अच्छी ओपनिंग मिली। 'नई नवेली' ने कल शुक्रवार को ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया।

Jailer 2 Drishyam 3 Prahaar Nayyi Navelli Ranabaali Street Fighter and Hanuman Ansh film Box Office Collection
स्ट्रीट फाइटर - फोटो : X

'स्ट्रीट फाइटर' ने कितने कमाए?
हॉलीवुड की मार्शल आर्ट्स कॉमेडी फिल्म 'स्ट्रीट फाइटर' भी बीते दिन रिलीज हुई। किताओ सकुराई निर्देशित इस फिल्म में एंड्रयू कोजी, नोहा सेंटिनियो और कैलिना लियांग के साथ विद्युत जामवाल भी अहम भूमिका में हैं। कमाई की बात करें तो कल शुक्रवार को ओपनिंग डे पर इस फिल्म ने 1.05 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।

Jailer 2 Drishyam 3 Prahaar Nayyi Navelli Ranabaali Street Fighter and Hanuman Ansh film Box Office Collection
दृश्यम 3 - फोटो : सोशल मीडिया

'दृश्यम 3' का कैसा हाल?
फिल्म 'दृश्यम 3' की कमाई में ढलान देखा जा रहा है। इस फिल्म ने गुरुवार को 4.25 करोड़ रुपये कमाए थे। वहीं, कल शुक्रवार को यानी 15वें दिन इसने 3 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इस फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन 336.01 करोड़ रुपये हो चुका है। 

  • फिल्म 'दृश्यम 3' ने ओपनिंग डे पर 62 करोड़ रुपये कमाए थे।
  • पहले वीक का कलेक्शन 245.50 करोड़ रुपये रहा।
  • दूसरे वीक इस फिल्म ने 87.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया।
  • 'दृश्यम 3' का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 520.15 करोड़ रुपये हो चुका है।

Jailer 2 Drishyam 3 Prahaar Nayyi Navelli Ranabaali Street Fighter and Hanuman Ansh film Box Office Collection
हनुमान अंश - फोटो : इंस्टाग्राम@hombalefilms

आ गई 'हनुमान अंश' की विदाई की घड़ी?
दो महीने से अधिक वक्त से थिएटर्स में सजी 'हनुमान अंश' की कमाई में काफी गिरावट आ गई है। गुरुवार को 70वें दिन 'हनुमान अंश' ने 65 लाख रुपये कमाए थे। वहीं, कल इसकी कमाई में भारी गिरावट देखी गई। शुक्रवार को 71वें दिन 'हनुमान अंश' ने 15 लाख रुपये कमाए। इसका टोटल नेट कलेक्शन 339.13 करोड़ रुपये हो चुका है। इस फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 448.61 करोड़ रुपये हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed