फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Phule worldwide release of the film in cinemas on April 11th 2025 Pratik Gandhi Patralekhaa Sushil Pandey

Phule: सावित्रीबाई फुले की 194वीं जयंती पर सामने आई ‘फुले’ की रिलीज डेट, लीड रोल में होंगे प्रतीक और पत्रलेखा

Fri, 03 Jan 2025 04:20 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Fri, 03 Jan 2025 04:20 PM IST
सार

भारत की पहली महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले की 194वीं जयंती पर सामने आई फिल्म ‘फुले’ की रिलीज डेट। पति ज्योतिराव फुले की 198वीं जयंती पर रिलीज होगी फिल्म।

विज्ञापन
Phule worldwide release of the film in cinemas on April 11th 2025 Pratik Gandhi Patralekhaa Sushil Pandey
फिल्म फुले - फोटो : इंस्टाग्राम@patralekhaa

विस्तार

भारत की पहली महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले की इस जयंती पर डांसिंग शिवा फिल्म्स, किंग्समेन प्रोडक्शंस और हम 11 अप्रैल, 2025 को सिनेमाघरों में फिल्म फुले की दुनिया भर में रिलीज कर रहे हैं, जो ज्योतिराव फुले की 197 वीं जयंती है। फिल्म फुले में प्रतीक गांधी और पत्रलेखा अहम भूमिका निभाई है। यह फिल्म भारतीय सामाजिक सुधार आंदोलन के दो प्रमुख व्यक्तियों महात्मा ज्योतिराव फुले और सावित्रीबाई फुले के जीवन और विरासत की कहानी को दर्शाएगी।
विज्ञापन

इस दिन रिलीज होगी फिल्म फुले
प्रतीक गांधी और पत्रलेखा की बहुप्रतीक्षित फिल्म फुले को आखिरकार रिलीज की तारीख मिल गई है। समाज सुधारक महात्मा ज्योतिराव और सावित्रीबाई फुले के जीवन और कार्यों पर आधारित यह फिल्म इस साल 11 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। रिलीज की तारीख ज्योतिराव की 197वीं जयंती के साथ भी मेल खाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्म फुले की रिलीज का एलान
राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म निर्माता अनंत महादेवन द्वारा निर्देशित इस फिल्म में प्रतीक गांधी महात्मा ज्योतिराव फुले और पत्रलेखा उनकी पत्नी सावित्रीबाई फुले की भूमिका में नजर आएंगे। जी स्टूडियोज ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर फिल्म के घोषणा पोस्टर को कैप्शन के साथ शेयर किया है और लिखास "भारत की पहली महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले की इस जयंती पर, डांसिंग शिवा फिल्म्स, किंग्समेन प्रोडक्शंस और हम 11 अप्रैल, 2025 को सिनेमाघरों में फिल्म फुले की विश्वव्यापी रिलीज की घोषणा करने के लिए एक साथ आ रहे हैं, जो ज्योतिराव फुले की 197वीं जयंती का प्रतीक है।"

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Zee Studios (@zeestudiosofficial)


विज्ञापन

फिल्म की कहानी
यह फिल्म महात्मा ज्योतिराव और सावित्रीबाई फुले की प्रेरणादायक सफर को दर्शाती है, जिनके भारत में शिक्षा और सामाजिक समानता के क्षेत्र में किए गए काम ने एक स्थायी विरासत छोड़ी है। सावित्रीबाई फुले के रूप में अपनी भूमिका पर पत्रलेखा ने अपनी खुशी जाहिर की और कहा, "मैं इस फिल्म में सावित्रीबाई फुले का किरदार निभाने के लिए बेहद सम्मानित महसूस कर रही हूं। ज्योतिराव फुले के साथ, उन्होंने भारत में आधुनिक शिक्षा और सामाजिक समानता की नींव रखी। आज उनकी जयंती पर, हम फुले की रिलीजा का एलान करें। मैं रोमांचित हूं कि दर्शक जल्द ही बड़े पर्दे पर उनकी प्रेरणादायक सफर देख सकेंगे।"
Badass Ravi Kumar: 'बैडएस रवि कुमार' का मोशन पोस्टर हुआ जारी, जानिए कब रिलीज होगा हिमेश की फिल्म का ट्रेलर
 

सावित्रिबाई फुले
भारतीय इतिहास की महान समाज सुधारक सावित्रिबाई फुले का जन्म आज ही के दिन 1831 में महाराष्ट्र के सतारा जिले के नायगांव में हुआ था। सावित्रिबाई ने 1848 में आज ही के दिन (3 जनवरी) पुणे के भिड़े वाड़ा में देश का पहला गर्ल्स स्कूल खोला था। सावित्रिबाई फुले ने पुरुष प्रधान समाज का विरोध करते हुए घर-घर जाकर लोगों को बच्चियों को पढ़ाने के लिए प्रेरित किया। 10 मार्च 1897 को सावित्रिबाई का प्लेग की वजह से निधन हो गया था।    
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed