{"_id":"6777b4c15878854e69095c60","slug":"himesh-reshammiya-brings-back-80s-magic-with-badass-ravi-kumar-motion-poster-trailer-out-on-5th-january-2025-01-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Badass Ravi Kumar: 'बैडएस रवि कुमार' का मोशन पोस्टर हुआ जारी, जानिए कब रिलीज होगा हिमेश की फिल्म का ट्रेलर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Badass Ravi Kumar: 'बैडएस रवि कुमार' का मोशन पोस्टर हुआ जारी, जानिए कब रिलीज होगा हिमेश की फिल्म का ट्रेलर
Fri, 03 Jan 2025 03:28 PM IST
अंजू बाजपेई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Fri, 03 Jan 2025 03:28 PM IST
सार
हिमेश रेशमिया की आगामी फिल्म बैडएस रवि कुमार के साथ 80 के दशक का जादू वापस लाते दिख रहे हैं। फिल्म के मोशन पोस्टर में एक रेट्रो म्यूजिकल एक्शन तमाशा देखने को मिला है। जानिए कब रिलीज होगी फिल्म
विज्ञापन
बैडएस रवि कुमार का मोशन पोस्टर हुआ जारी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
'बैडएस रवि कुमार' की दुनिया में गोता लगाने के लिए तैयार हो जाइए क्योंकि आपने सामने जल्द ही आ रही है एक हाई-ऑक्टेन एक्शन म्यूजिकल फिल्म, जो आपको 80 के दशक में वापस लाने का वादा करती है। फिल्म में आपको डायलॉगबाजी के साथ एक रेट्रो रैप्सोडी देखने को मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
फिल्म का मोशन पोस्टर हुआ जारी
फिल्म बैडएस रवि कुमार का जबर्दस्त रेट्रो लुक सामने आ चुका है। इस मोशन पोस्टर में फिल्म के सार को पूरी तरह से साफ कर दिया है कि सिंगर हिमेश रेशमिया अब एक रेट्रो एक्शन म्यूजिकल फिल्म में नजर आने वाले हैं।

फिल्म में क्या होगा खास
हिमेश रेशमिया को इस फिल्म के जरिए उनकी बॉलीवुड में वापसी मानी जा रही है। कभी फिरोज खान, राजीव राय और नासिर हुसैन जैसे दिग्गजों के साथ-साथ प्रसिद्ध आरडी बर्मन शैली के संगीत का जादू फिर से दिखाई देगा। फिल्म बैडएस रवि कुमार 80 के दशक की तरह की तस्वीर लेकर सामने आएगा।

कब रिलीज होगा ट्रेलर
हाल ही में रिलीज हुए मोशन पोस्टर ने प्रशंसकों के बीच जबर्दस्त चर्चा बटोरी है, जिसमें ट्रेलर रिलीज की तारीख 5 जनवरी बताई गई है। कीथ गोम्स द्वारा निर्देशित और हिमेश रेशमिया मेलोडीज द्वारा निर्मित, बैडएस रवि कुमार 7 फरवरी 2025 को बड़े पर्दे पर रिलीज होने के लिए होगी।

प्रशंसकों की राय
'बैडएस रवि कुमार' के मोशन पोस्टर की रिलीज के बाद से सोशल मीडिया पर यूजर्स लगातार कमेंट कर रहे हैं और फिल्म को लेकर अपनी राय व्यक्त कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'अब मीम्स ही मीम्स मिलेगी देखना', एक और यूजर ने लिखा, 'सुपर एक्साइटेड हूं इसके लिए' एक और यूजर ने लिखा, 'मैंने इस फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार किया है।'

हिमेश की फिल्म
इससे पहले वह 'हैप्पी हार्डी और हीर' में नजर आए थे। यह फिल्म साल 2020 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म से पहले वह 'तेरा सुरूर', 'द एक्सपोज' और 'खिलाड़ी 786' में नजर आ चुके हैं। म्यूजिक इंडस्ट्री में शोहरत पाने के बाद हिमेश ने साल 2007 में एक्टिंग की दुनिया में आने का फैसला किया था। फिल्म का नाम 'आपका का सुरूर' था। इस फिल्म के गाने लोगों को काफी पसंद आए थे, लेकिन उनका अभिनय लोगों पर अपना जादू नहीं चला पाया।

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन