फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Photos Malaika Arora wore a beautiful leopard print dress, see fans comments

Photos: मलाइका अरोड़ा ने पहनी लेपर्ड प्रिंट वाली खूबसूरत ड्रेस, देखकर फैंस के भी उड़ गए होश

Thu, 09 Dec 2021 07:20 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Thu, 09 Dec 2021 07:20 PM IST
सार

मलाइका अरोड़ा ने सोशल मीडिया पर अपनी लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें एक्ट्रेस लेपर्ड प्रिंट वाली ड्रेस में काफी सुंदर लग रही हैं।

विज्ञापन
Photos Malaika Arora wore a beautiful leopard print dress, see fans comments
मलाइका अरोड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा अपनी एक्टिंग से ज्यादा फैशन सेंस के लिए जानी जाती हैं। वह जब भी कुछ नया पहनकर अपने फैंस के सामने आती हैं, तो देखने वालों की धड़कनें रुक जाती हैं। इतना ही नहीं, मलाइका अपनी लाजवाब फैशन सेंस से एक नया ट्रेंड सेट करने की भी काबिलियत रखती हैं और इसी वजह से जब भी मलाइका की लेटेस्ट तस्वीरें सामने आती हैं, तो फैंस के बीच काफी वायरल होती हैं। हाल ही में, मलाइका ने कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं, जिसमें एक्ट्रेस का ग्लैमरस अंदाज देख फैंस के भी होश उड़ गए हैं।

विज्ञापन

Photos Malaika Arora wore a beautiful leopard print dress, see fans comments
मलाइका अरोड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, मलाइका अरोड़ा ने अपने ऑफिशिल इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने लेटेस्ट फोटोशूट की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें मलाइका की अदाएं फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच रही हैं। इन तस्वीरों में मलाइका अलग-अलग अंदाज में कैमरे के लिए पोज देती हुई नजर आ रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Photos Malaika Arora wore a beautiful leopard print dress, see fans comments
मलाइका अरोड़ा बोल्ड लुक - फोटो : Instagram/malaikaaroraofficial

लुक की बात करें तो, मलाइका अरोड़ा ने लेपर्ड प्रिंट वाली एक ड्रेस पहनी हुई है, जिसके साइड में एक कट है, जो ड्रेस को काफी सेक्सी लुक दे रहा है। इस ड्रेस के साथ एक्ट्रेस ने गले में मोटी मोटी दो चेन और कान में हेवी ईयररिंग्स पहने हुए हैं। मलाइका अपने ओवरऑल लुक में काफी स्टनिंग लग रही हैं। मलाइका की इन तस्वीरों को फैंस काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। इन तस्वीरों पर लगातार फैंस के कमेंट आ रहे हैं। कई लोगों ने मलाइका को सुंदर बताया है, तो कुछ लोगों ने काफी सारे हार्ट इमोजी शेयर कर एक्ट्रेस के लिए अपना प्यार जाहिर किया है।

विज्ञापन

Photos Malaika Arora wore a beautiful leopard print dress, see fans comments
मलाइका अरोड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि मलाइका अरोड़ा अभिनेता अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं। बीते दिनों अर्जुन और मलाइका मालदीव वेकेशन पर गए थे। यहां से अर्जुन ने कई रोमांटिक तस्वीरें व वीडियोज शेयर की थीं। एक वीडियो में मलाइका और अर्जुन अंडर वाटर वर्कआउट करते हुए दिखाई दे रहे थे। इस वीडियो को फैंस ने काफी ज्यादा पसंद किया। इसी वजह से सोशल मीडिया पर हर जगह दोनों की चर्चा होने लगी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed