Ranbir Kapoor Birthday: रणबीर कपूर के साथ आलिया भट्ट ने शेयर की रोमांटिक तस्वीर, लिखा- हैप्पी बर्थडे माय लाइफ...
रणबीर कपूर आज अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर उन्हें उनके दोस्त और परिवार के लोग बधाईयां दे रहे हैं।
आलिया भट्ट ने बेहद खास अंदाज में रणबीर को जन्मदिन की बधाई दी है।
आलिया ने फोटो के साथ लिखा है- 'हैप्पी बर्थडे माय लाइफ'।
विस्तार
इस तस्वीर को शेयर करने के साथ ही आलिया ने रणबीर को रोमांटिक अंदाज में विश किया है। आलिया ने फोटो के साथ लिखा है- 'हैप्पी बर्थडे माय लाइफ'। बता दें कि रणबीर कपूर अपने बर्थडे पर आलिया भट्ट के साथ जोधपुर में थे। दोनों साथ में कुछ अच्छा वक्त गुजारते नजर आए। आलिया ने इस दौरान अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की थीं। उनकी तस्वीरें वायरल होने पर लोग कयास लगा रहे थे कि वे अपना वेडिंग वेन्यू देखने गए हैं।
विज्ञापन विज्ञापन
रणबीर की बहन रिद्धिमा कपूर ने भी सोशल मीडिया पर एक तस्वीर को साझा किया है। इस तस्वीर के साथ रिद्धिमा कपूर ने लिखा है-'मेरे रॉकस्टार भाई को जन्मदिन की बधाई तुम्हें बहुत सारा प्यार'
A post shared by Riddhima Kapoor Sahni (RKS) (@riddhimakapoorsahniofficial)
रिलीज हुआ शमशेरा लुक
रणबीर कपूर जल्द ही फिल्म 'शमशेरा' में नजर आएंगे। आज उनके जन्मदिन के मौके पर यशराज फिल्म्स ने उनका लुक रिलीज कर दिया है। इसके साथ ही वह 'एनिमल' और 'ब्रह्मास्त्र' में भी दिखेंगे।