फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Permanent Roommates 3 Prime Video Announce Premiere of Sumeet Vyas Nidhi Singh Starrer Romantic Drama series

Permanent Roommates 3: 'परमानेंट रूममेट्स 3' की हो रही प्राइम वीडियो पर वापसी, जानें कब खत्म होगा इंतजार

Wed, 11 Oct 2023 03:18 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Wed, 11 Oct 2023 03:18 PM IST
सार

सुमीत व्यास और निधि सिंह अभिनीत वेब सीरीज 'परमानेंट रूममेट्स' तीसरे सीजन के साथ वापसी कर रहा है। ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो ने इसकी प्रीमियर तारीख से भी पर्दा उठा दिया है। 

विज्ञापन
Permanent Roommates 3 Prime Video Announce Premiere of Sumeet Vyas Nidhi Singh Starrer Romantic Drama series
परमानेंट रूममेट्स 3 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

प्राइम वीडियो ने आज बहुप्रतीक्षित रोमांटिक ड्रामा 'परमानेंट रूममेट्स' के तीसरे सीजन के वर्ल्ड प्रीमियर की घोषणा कर दी है। श्रेयांश पांडे के निर्देशन में बनी और द वायरल फीवर (टी.वी.एफ.) के जरिए निर्मित इस सीरीज में सुमीत व्यास और निधि सिंह मुख्य भूमिका में हैं। 'परमानेंट रूममेट्स 3' का प्रीमियर 240 से अधिक देशों और प्रदेशों में प्राइम वीडियो पर होगा। वहीं, ओटीटी प्लेटफॉर्म की ओर से इसके प्रीमियर डेट से पर्दा उठा दिया गया है, जिसे जानकर फैंस काफी ज्यादा उत्साहित हैं।

विज्ञापन

नए सीजन के लिए रोमांचित श्रेयांश पांडे

 टीवीएफ ओरिजिनल्स के प्रमुख और शो के निर्देशक श्रेयांश पांडे ने कहा, 'हम परमानेंट रूममेट्स के नवीनतम सीजन की घोषणा करते हुए रोमांचित हैं। रचनाकारों के रूप में, इस सीरीज ने हमेशा हमारे दिलों में एक विशेष स्थान रखा है। हमारा जुनूनी प्रोजेक्ट होने के नाते, इसने 2014 में एक तरह की वेब क्रांति की शुरुआत की। मिकेश और तान्या के लिए हमें जो अविश्वसनीय प्यार और समर्थन मिला है, उसके बाद हम इस अगले अध्याय को आपके साथ साझा करने के लिए काफी ज्यादा उत्साहित हैं।'

विज्ञापन


Tiger 3: 'टाइगर 3' के ट्रेलर से पांच दिन पहले जारी हुआ सलमान खान का नया पोस्टर, फॉर्म में अविनाश सिंह राठौड़
विज्ञापन
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by prime video IN (@primevideoin)

240 से अधिक देशों में होगा प्रीमियर 

श्रेयांश पांडे ने अपनी बात में आगे जोड़ा, 'जैसे ही हम इस सीरीज को अपने दर्शकों के सामने पेश कर रहे हैं, हम न केवल सीरीज को वापस ला रहे हैं बल्कि उनके साथ हमारे विशेष संबंध को भी फिर से जागृत कर रहे हैं। प्राइम वीडियो पर नवीनतम सीजन का विशेष लॉन्च जश्न मनाने का एक गर्व का क्षण है क्योंकि यह 240 से अधिक देशों और क्षेत्रों में व्यापक दर्शकों तक पहुंचेगा।'

Joe-Sophie: प्रियंका के जेठ और जेठानी के बीच फिर विवाद गहराया, बेटियों की कस्टडी का मामला कोर्ट तक पहुंचा

'परमानेंट रूममेट्स 3' की प्रीमियर तारीख

प्राइम वीडियो इंडिया के कंटेंट लाइसेंसिंग निदेशक, मनीष मेंघानी ने सीरीज को लेकर कहा, 'टी.वी.एफ. के साथ हमारा सहयोग वास्तव में बहुत ही अच्छा रहा है। हम एक बार फिर से मिलकर काम कर रहे हैं, और 18 अक्टूबर से प्राइम वीडियो पर बिल्कुल नए सीजन के प्रीमियर को लेकर रोमांचित हैं।' 'परमानेंट रूममेट्स 3',  8 अक्टूबर से शुरू हुए ग्रेट इंडियन फेस्टिवल 2023 के लिए प्राइम वीडियो की उत्सव सीरीज का भी एक हिस्सा है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed