फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sophie Turner Joe Jonas Divorce the matter of daughter's custody reached the court as per reports

Joe-Sophie: प्रियंका के जेठ और जेठानी के बीच फिर विवाद गहराया, बेटियों की कस्टडी का मामला कोर्ट तक पहुंचा

Wed, 11 Oct 2023 02:53 PM IST
यशी पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: यशी पाल Updated Wed, 11 Oct 2023 02:53 PM IST
सार

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के जेठ और जेठानी ने दोनों बेटियों की कस्टडी को लेकर अस्थायी कस्टडी एग्रीमेंट साइन किया है।

विज्ञापन
Sophie Turner Joe Jonas Divorce the matter of daughter's custody reached the court as per reports
Joe Jonas and Sophie Turner

विस्तार

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के जेठ और जेठानी तलाक को लेकर चर्चा में हैं। वहीं, अब मामला आगे बढ़ गया है। जो और सोफी के बीच अपनी दोनों बेटियों की कस्टडी को लेकर मनमुटाव की खबरें सामने आई है, जिसमें सोफी टर्नर-जो जोनस ने 2023 तक के लिए अस्थायी कस्टडी एग्रीमेंट साइन किया है। इसमें दोनों बेटियां समान समय के लिए अपने माता-पिता के साथ रहेंगी।

विज्ञापन

सोफी को विदेश यात्रा करने की मिली अनुमति
रिर्पोट्स के मुताबिक, वर्तमान में दोनों लड़कियां मां सोफी के पास हैं। इस दौरान सोफी को अमेरिका और ब्रिटेन की यात्रा करने की अनुमति दी जाएगी। कोर्ट के एग्रीमेंट के अनुसार समय समाप्त होने के बाद दोनों लड़कियां पिता जो के साथ समय समान रूप से समय बिताएंगी। इस तरह 7 जनवरी 2024 तक दोनों कपल अपनी बेटियों के साथ रहेंगे। इसके बाद जो और सोफी को कोर्ट में एक स्टेटस लेटर जमा करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

Sophie Turner Joe Jonas Divorce the matter of daughter's custody reached the court as per reports
Joe Jonas and Sophie Turner - फोटो : instagram

सोफी ने जो पर लगाए थे यह गंभीर आरोप
इस एग्रीमेंट का निर्णय तब लिया गया, जब सोफी टर्नर ने जो पर बच्चों की इंग्लैंड वापसी पर रोक लगाने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज किया था। इन आरोपों में अंग्रेजी कानून के तहत मां के संरक्षण के अधिकरों का उल्लंघन करना शामिल है। इंग्लैंड में बच्चों को घर न जाने देना और पासपोर्ट लौटाने से इनकार करने के आरोप लगाए गए।

विज्ञापन

लोस वेगास में की थी शादी
सोफी और जो जोनस ने साल 2020 में लोस वेगास में शादी की थी। यह दोनों कपल की दूसरी शादी थी जो चार साल ही टिक पाई। जो सोफी के दो बच्चें हैं, जिसमें एक तीन साल की बेटी विला और एक 15 महीने की बेटी है। बता दें कि दोनों ने तलाक को लेकर कोई आफिशियल स्टेटमेंट अभी तक जारी नहीं किया है।


यह भी पढ़ें: मामी फिल्म फेस्टिवल के जूरी सदस्यों की अध्यक्षता करेंगी मीरा, कहा-अपनी कहानियों को खुद बताना पड़ेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed