फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   performance of sonakshi sinha is declining day by day

सोनाक्षी के 'तेवर' पड़े ढीले, दबंग गर्ल का खेल खत्म

Mon, 12 Jan 2015 03:24 PM IST
Updated Mon, 12 Jan 2015 03:24 PM IST
विज्ञापन
performance of sonakshi sinha is declining day by day

सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी समकालीन अभिनेत्रियों की तुलना में रफ्तार से काम किया है, लेकिन इसमें उन्हें सफलता से ज्यादा विफलताएं मिली हैं। हाल के महीनों में एक्शन जैक्सन और लिंगा के फ्लॉप होने के बाद तेवर में भी उनके काम पर सवाल उठ रहे हैं।

विज्ञापन


सोनाक्षी सिन्हा को उम्मीद थी कि तेवर में उनके काम को तारीफें मिलेंगी और वह दिमागी शांति के साथ थोड़ा समय आराम से बिता सकेंगी, लेकिन ऐसा नहीं होने जा रहा। तेवर की अधिकांश समीक्षाओं में सोनाक्षी के काम और फिल्मों के चुनाव पर सवाल उठे हैं।
विज्ञापन


भविष्य के लिए रणनीति बनाते हुए उन्हें काफी कुछ सोचना पड़ेगा। उल्लेखनीय है कि बीते कुछ महीनों से सोनाक्षी बॉलीवुड से ब्रेक लेने के मूड में थीं। 2010 में दबंग से उन्होंने करियर शुरू किया और उसके बाद से हमेशा एक साथ दो-तीन फिल्मों की शूटिंग कर रही थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

आराम करना चाहती हैं सोनाक्षी

performance of sonakshi sinha is declining day by day

उन्होंने चार साल में एक दर्जन से ज्यादा फिल्में कीं और अपने दौर की हीरोइनों से नंबरों के मामले के आगे रहीं, लेकिन इस रफ्तार ने उन्हें थकाया भी। यही कारण है कि बीते दिसंबर में एक्शन जैक्सन की रिलीज से पहले ही वह सबसे कह रही थीं कि अब मैं थोड़ा आराम करना चाहती हूं।

उन्होंने कहा था कि वे काफी काम कर चुकी हैं। काम में थकान अक्सर तब होती है जब मनचाहे नतीजे नहीं मिलते। गुजरे शुक्रवार को रिलीज हुई फिल्म तेवर से पहले उनकी ऐक्शन जैक्सन बॉक्स ऑफिस पर ढेर हो चुकी थी और फिर रजनीकांत स्टारर बहुचर्चित फिल्म लिंगा ने भी पानी नहीं मांगा।

जब साउथ में यह फिल्म नहीं चली तो उत्तर भारत में इसकी कामयाबी का सवाल ही नहीं पैदा होता था। फिल्मों का फ्लॉप होना अलग बात है, मगर सोनाक्षी को लेकर सबके मन में लगातार यह सवाल उठ रहा है कि वह कर क्या रही हैं? ताजा नाकामियों से पहले भी सोनाक्षी के फिल्मों के चयन पर सवाल उठते रहे हैं।

लगातार फैन्स को कर रही हैं निराश

performance of sonakshi sinha is declining day by day

हॉलीडे, आर... राजकुमार, बुलेट राजा, वंस अपॉन अ टाइम इन मुंबईः दोबारा से लेकर जोकर तक। सोनाक्षी अपने फैन्स को लगातार निराश कर रही थीं। फिल्म समीक्षक लगातार कह रहे थे कि वह एक जैसी ही भूमिकाएं निभा रही हैं। आश्चर्य की बात यह थी कि पहली फिल्म दबंग में उन्होंने विलेन के हाथों सताई और हीरो द्वारा बचाई लड़की की जो भूमिका की थी, वही आर... राजकुमार में दोहराई और अब तेवर में भी उनका यही रोल है!

आज के प्रयोगधर्मी सिनेमा में जब नायिकाओं के लिए अच्छे से अच्छे रोल लिखे जा रहे हैं, सोनाक्षी क्यों लीक पर चल रही हैं? लीक का ही नतीजा है कि उन्होंने नई स्क्रिप्ट्स तो तवज्जो देने के बजाय, साउथ की चार रीमेक फिल्मों में काम किया। नतीजा सामने है। एक दर्जन फिल्मों के बाद भी उनका नाम दर्शक जुटाने की गारंटी नहीं है।

फिल्म इंडस्ट्री में जहां कोई भावनाओं से नहीं चलता, वहां सोनाक्षी ने इस बात को भी गंभीरता से ले लिया कि वह फिल्मों की ‘लकी चार्म’ हैं। इसी चक्कर में उन्होंने हिम्मतवाला और बॉस जैसी फिल्मों में मेहमान रोल किए। वह नाचती-गातीं नजर आईं। जबकि इन फिल्मों को दर्शकों ने कतई पसंद नहीं किया। दबंग के बाद राउडी राठौड़, सन ऑफ सरदार और लुटेरा ही ऐसी फिल्में रहीं जिनमें सोनाक्षी की तारीफ हुई। लेकिन इनमें भी लुटेरा को समीक्षकों ने ही पसंद किया।

भाई की शादी की तैयारियों में हैं व्यस्त

performance of sonakshi sinha is declining day by day

इन दिनों सोनाक्षी अपने भाई कुश की शादी की तैयारियों में व्यस्त हैं। शादी का कार्ड वह खुद अपने मां-पिता के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक पहुंचाने गई थीं, जबकि तेवर के प्रमोशन में उनकी जरूरत थी! सोनाक्षी भाई के प्रोडक्शन हाउस की फिल्मों में काम करने की तैयारी भी कर रही हैं। लेकिन घर की कंपनी को घाटा न हो, इसलिए उन्हें कुछ बातें पहले सोचनी होंगी।

जैसे, उनके किरदारों में विविधता नहीं हैं और वह खुद को रोने-धोने, हीरो द्वारा बचा लिए जाने और भारतीय नारी की छवि में बुरी तरह से जकड़ चुकी हैं। तेवर में हालात यहां तक पहुंच चुके हैं कि ऐक्टिंग के नाम पर सोनाक्षी डाइनिंग टेबल पर बैठीं अपने खाने की प्लेट में से मटर के दाने सब्जी में निकाल-निकाल कर अलग रख रही हैं।

वह बार-बार इतनी दयनीय हो रही हैं कि हीरो के पास उन्हें बचाने के सिवा कोई रास्ता ही नहीं है। लेकिन आखिरकार कोई कितनी बार सोनाक्षी को बचाएगा...? तेवर के बाद सोनाक्षी के पास कोई फिल्म नहीं है और जनवरी 2015 में ही इस साल के लिए उनका खेल खत्म हो गया है।

करिअर को नए सिरे से ढालेंगी

performance of sonakshi sinha is declining day by day

फुर्सत पाकर वह जब स्क्रिप्ट सुनेंगी और शूटिंग करेंगी तो फिल्म बनने में वक्त लगेगा। ऐसा नहीं है कि सोनाक्षी को अपनी कमियों का एहसास नहीं होगा। पिछले कुछ महीनों से चर्चा है कि वह ब्रेक के बाद करिअर को नए सिरे से ढालना चाहती हैं।

वह प्रसिद्ध कवयित्री-लेखिका अमृता प्रीतम के जीवन पर बनने जा रही फिल्म की तैयारियों के लिए खुद को मानसिक रूप से तैयार करने में जुटी हैं। सोनाक्षी का कहना है कि यह एक बहुत ही बढ़िया विषय है, मगर उन्होंने अभी फिल्म साइन नहीं की है और हमेशा की तरह फिल्म साइन करने के बाद ही कुछ बोलेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed