फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   People used to call me Furniture : Akshay Kumar

मुझे लोग फर्नीचर कहते थे: अक्षय कुमार

Mon, 13 Jun 2016 11:22 AM IST
बीबीसी/संवादाता
बीबीसी/संवादाता Updated Mon, 13 Jun 2016 11:22 AM IST
विज्ञापन
 People used to call me Furniture : Akshay Kumar
akshay kumar - फोटो : BBC

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार का कहना है कि जब वो इंडस्ट्री में आए थे, तो उन्हें लोग 'फर्नीचर' कहते थे। हालिया रिलीज फिल्म 'हाउसफ़ुल 3' की सक्सेस पार्टी के दौरान जब अक्षय कुमार से पूछा गया कि वे गंभीर भूमिकाओं और कॉमेडी में कैसे तालमेल बैठा लेते है तो उनका जवाब था, "जब मैं इंडस्ट्री में आया था, तो लोग मुझे फर्नीचर कहते थे।

विज्ञापन


अब मैं भी एक्टिंग कर ले रहा हूं, तो कोई भी कर सकता है।" अक्षय कुमार की ये लगातार दूसरी फिल्म है, जो सौ करोड़ के क्लब में शामिल हुई है। ऐसे में अक्षय को अपनी अगली फिल्म से क्या उम्मीद है
विज्ञापन


इसके जवाब में अक्षय कहते है कि मैं चाहता हूं कि 'रुस्तम' भी सौ करोड़ कमाए, क्योंकि मैंने उसके लिए भी काफी मेहनत की है और वो भी अच्छी बनी है।" कॉमेडी, एक्शन और इमोशनल सभी तरह की भूमिकाएं अक्षय के खाते में दर्ज है। लेकिन जब अक्षय से पूछा गया कि आप किस तरह का किरदार निभाना अधिक पसंद है तो अक्षय ने कहा, कि ''मुझे स्लैपस्टिक कॉमेडी पसंद है। सिचुएशनल कॉमेडी में आपके पास कुछ करने को नहीं होता है, जबकि स्लैपस्टिक कॉमेडी में आपको अपने बॉडी लैंग्वेज से काम लेना होता है।''
विज्ञापन
विज्ञापन


असल में स्लैपस्टिक कॉमेडी में बॉडी लैंग्वेज का बढ़ाचढ़ाकर इस्तेमाल होता है। सेंसर बोर्ड को लेकर हालिया विवाद पर उनका कहना है, "सेंसर बोर्ड अब सख्त हो गया है, मेरी फ़िल्म 'देसी बॉयज़' को भी 'ए' सर्टिफ़िकेट मिला था।"

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed