फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   PayCM Poster Campaign: Actor Akhil Iyer threatens Congress to take legal action against using his photo

PayCM Poster Conflict: विवादों में कांग्रेस का पेसीएम पोस्टर अभियान, अखिल अय्यर ने दी कानूनी कार्रवाई की धमकी

Fri, 23 Sep 2022 07:43 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Fri, 23 Sep 2022 07:43 PM IST
सार

अभिनेता अखिल अय्यर ने कांग्रेस पर उनकी बिना मर्जी के उनकी फोटो का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। ऐसे में कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। 

विज्ञापन
PayCM Poster Campaign: Actor Akhil Iyer threatens Congress to take legal action against using his photo
अखिल अय्यर - फोटो : Social Media

विस्तार

इन दिनों कर्नाटक राज्य में भाजपा के खिलाफ कांग्रेस का 'पेसीएम' पोस्टर सुर्खियों में बना हुआ है। इस अभियान को हर रोज तरह-तरह की बातें सामने आ रही हैं। इतना ही नहीं इसे लेकर कई विवाद भी खड़े हो गए हैं। 'पेसीएम' पोस्टर पर विवादों में घिरी कांग्रेस के खिलाफ अब एक और मुश्किल खड़ी हो गई हैं। बेंगलुरु के रहने वाले अभिनेता अखिल अय्यर ने कांग्रेस पार्टी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की धमकी दी है। दरअसल, अभिनेता ने पार्टी पर उनकी बिना मर्जी के उनकी फोटो का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। ऐसे में कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। 

विज्ञापन

पूरे बेंगलुरु में कर्नाटक के सीएम बसवराज बोम्मई की छवि वाले 'पेसीएम' पोस्टर लगाए गए हैं। इनमें से एक पोस्टर में  अखिल अय्यर की फोटो का इस्तेमाल किया गया है। फोटो इस्तेमाल करने के साथ ही उसपर लिखा है,'क्या आप अभी भी सुन्न हैं?', '40% सरकार ने 54,000 से अधिक युवाओं के करियर को लूट लिया है।' दरअसल, यह कांग्रेस ने ये पोस्टर्स राज्य की रूलिंग पार्टी यानी भाजपा के ऊपर कटाक्ष करने के लिए लगाए हैं। 
Top 5 Movies 2022: ये हैं 2022 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में, कलेक्शन जानकर दिन में दिखने लगेंगे तारे

विज्ञापन
विज्ञापन

अखिल अय्यर ने पोस्टर पर छपि अपनी तस्वीर को लेकर एक ट्वीट कर नाराजगी जाहिर की है। अभिनेता ने अपनी फोटो के  इस्तेमाल को अवैध बताते हुए कहा, 'मैं यह देखकर हैरान हूं कि मेरी फोटो का अवैध रूप से इस्तेमाल किया जा रहा है और वो भी मेरी सहमति के बिना। मेरा इस पोस्टर से कुछ भी लेना-देना नहीं है और अब मैं इसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करूंगा।' उन्होंने अपनी बात को लिखने के साथ ही ट्वीट में कांग्रेस की आलाकमान माने जाने वाले राहुल गांधी और नेता सिद्धारमैया को भी टैग करते हुए उनसे मामले की जांच करने का आग्रह भी किया है।

विज्ञापन

इस विवाद पर कर्नाटक कांग्रेस के विधायक प्रियांक खड़गे ने कहा कि 'आम तौर पर हम ऐसे अभियानों के लिए केवल शटरस्टॉक तस्वीरों का इस्तेमाल करते हैं। मुझे यकीन नहीं है कि तस्वीर का इस्तेमाल गलती से किया गया हो। हमने पोस्ट को हटा दिया है और शिकायतों की जांच कर रहे हैं।'
Hush Hush Web Series Review: गालियों में खोई आधी आबादी की मजबूती की कोशिश, प्राइम वीडियो की एक और अधपकी सीरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed