Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Patralekhaa opened up about her audition experience for Pyaar Ka Punchnama 2 and Luv Ranjan behavioiur

Patralekhaa: जब 'प्यार का पंचनामा 2' के लिए पत्रलेखा ने दिया ऑडिशन, निर्देशक लव रंजन ने ऑफिस बुलाया और फिर..

Sat, 30 Nov 2024 07:52 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Sat, 30 Nov 2024 07:52 PM IST
सार

Patralekhaa auditioned for Pyaar Ka Punchnama 2: अभिनेत्री पत्रलेखा ने हाल में ही खुलासा करते हुए बताया है कि उन्होंने लव रंजन की फिल्म 'प्यार का पंचनामा 2' के लिए ऑडिशन दिया था। हालांकि, बाद में फिल्म के निर्देशक ने उन्हें इसके लिए अस्वीकार कर दिया था। 
 

विज्ञापन
Patralekhaa opened up about her audition experience for Pyaar Ka Punchnama 2 and Luv Ranjan behavioiur
पत्रलेखा - फोटो : इंस्टाग्राम @patralekhaa

विस्तार

निर्देशक लव रंजन की 'प्यार का पंचनामा' फ्रैंचाइजी एक बेहद सफल फ्रेंचाइजी है। इससे बॉलीवुड कलाकार  कार्तिक आर्यन और नुसरत भरुचा के करियर को काफी फायदा पहुंचा है। हाल में ही अभिनेत्री पत्रलेखा ने फिल्म को लेकर एक दिलचस्प खुलासा किया है। अभिनेत्री ने कहा कि उन्होंने इस फ्रेंचाइजी के दूसरे भाग के लिए ऑडिशन दिया था, लेकिन निर्देशक द्वारा उन्हें सम्मानजनक तरीके से खारिज कर दिया गया था। 

विज्ञापन


'प्यार का पंचनामा 2' के लिए दिया था ऑडिशन
पत्रलेखा ने हाल ही में मैशेबल इंडिया से बातचीत के दौरान अपने अनुभवों को साझा किया है। उन्होंने कहा,“सिटीलाइट्स से पहले, मैं प्यार का पंचनामा 2 के लिए ऑडिशन दे रही थी। लव सर ऑडिशन ले रहे थे और उनके ऑडिशन हमेशा बहुत विस्तारपूर्वक होते हैं। वहां नुसरत, कार्तिक, ओमकार, सनी और कई अन्य लड़कियां थीं। इन तीन-चार लोगों को फाइनल किया गया। इसके अलावा वो दो और नए चेहरे चाहते थे, जिसके लिए मैंने ऑडिशन दिया और मुझे लगा कि यह रोल मिल जाएगा।" 
विज्ञापन

Game Changer Sequel: राम चरण की 'गेम चेंजर' का सीक्वल बनाएंगे निर्देशक एस शंकर? वायरल खबरों के सच से उठा पर्दा
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑफिस बुलाकर लव रंजन ने पत्रलेखा को कर दिया था मना
पत्रलेखा ने आगे कहा कि वो इस रोल के मिलने को लेकर आशावादी थीं। उन्होंने कहा, "मैं जिम में थी और लव रंजन ने मुझे कॉल किया। अक्सर फोन तब आता है जब आपको किरदार मिलना होता है। उन्होंने मुझे आने के लिए कहा और मैं बहुत उत्साहित हो गई थी। मैंने नहाए और अपने सबसे अच्छे कपड़े पहनकर उनके ऑफिस चली गई।" हालांकि, उनका उत्साह जल्द ही निराशा में बदल गया। अभिनेत्री ने आगे कहा,"उन्होंने मुझे बैठाया, वहां कोई नहीं था, सिर्फ मैं और वो थे। मेरे दिमाग में, मैंने सोचा कि वो खुशखबरी सुनाएंगे और लोग फूल, चॉकलेट, केक लेकर आएंगे। उन्होंने कहा कि यार, ये जाने दे। 
अदिति मिस्त्री के बाद बिग बॉस 18 से बेघर हुआ ये सदस्य
लव रंजन ने कलाकार के तौर पर दिया सम्मान- पत्रलेखा
अभिनेत्री ने आगे कहा," उस पल, मुझे बहुत बुरा लगा और मैंने सोचा वे मुझे कॉल करके मेरे मुंह पर कैसे मना कर सकते हैं? यह अच्छा नहीं है। मैं बाहर आई और बहुत परेशान थी। मैं वापस घर गई, और बाद में मुझे एहसास हुआ कि उन्होंने मुझे एक कलाकार और अभिनेता के रूप में बहुत सम्मान दिया। उन्होंने मुझे अपने कार्यालय में बुलाया और कहा कि बेटा इस बार नहीं हो सका, लेकिन हम आगे जाकर काम करेंगे ना। यह बहुत बड़ी बात है और मुझे लगता है कि इसीलिए मुझे वाइल्ड वाइल्ड पंजाब मिली।" 
Rajkummar Rao: राजकुमार राव ने आदित्य निंबालकर के साथ मिलाया हाथ, इस ओटीटी पर रिलीज होगी अभिनेता की फिल्म

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed