फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Pathan star Shahrukh khan house mannat name plate missing price 25 lakh

Shahrukh Khan: अचानक गायब हुई शाहरुख खान के घर 'मन्नत' की नेम प्लेट, जानें क्या है वजह

Sat, 28 May 2022 04:15 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sat, 28 May 2022 04:15 PM IST
सार

शाहरुख खान के घर 'मन्नत' की नेम प्लेट फिर से चर्चा में आ गई है। मन्नत की नेम प्लेट अचानक गायब हो गई है। आइए इसकी वजह बताते हैं। 

विज्ञापन
Pathan star Shahrukh khan house mannat name plate missing price 25 lakh
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान की तरह उनका घर 'मन्नत' भी फैंस के बीच काफी ज्यादा लोकप्रिय है। बीते काफी दिनों से अभिनेता का घर अपनी नेम प्लेट की वजह से चर्चा में बना हुआ है। कुछ समय पहले ही इस घर की नेम प्लेट बदली गई थी, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। लेकिन अब अचानक ही 'मन्नत' की नेम प्लेट के गायब होने की खबर सामने आई है, जिसने फैंस को परेशान कर दिया है। सोशल मीडिया पर भी कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें 'मन्नत' के बाहर नेम प्लेट नजर नहीं आ रही है।   

विज्ञापन

Pathan star Shahrukh khan house mannat name plate missing price 25 lakh
शाहरुन खान - फोटो : सोशल मीडिया

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, शाहरुख खान के घर 'मन्नत' की नेम प्लेट रिपेयर होने गई है। दरअसल, नेम प्लेट से एक हीरा निकल गया है। इसी वजह से इसे ठीक करवाने के लिए भेजा गया है और इस नेम प्लेट को जल्द से जल्द घर के बाहर लगवा दिया जाएगा। बता दें कि ऐसा पहली बार हुआ है, जब 'मन्नत' के बाहर कोई भी नेम प्लेट नहीं है और इसी वजह से शाहरुख खान के फैंस भी काफी परेशान होते हुए नजर आए हैं। कई फैंस ने सोशल मीडिया पर अभिनेता के घर के बाहर की तस्वीरें शेयर कर इसकी वजह भी पूछी है, तो कुछ लोगों ने नई नेम प्लेट की बात भी कही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Pathan star Shahrukh khan house mannat name plate missing price 25 lakh
शाहरुख खान - फोटो : Social Media

शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान मशहूर इंटीरियर डिजाइनर हैं, जो अपने घर को काफी खूबसूरत बनाकर रखती हैं और गौरी खान की देखरेख में ही 'मन्नत' की शानदार नेम प्लेट को बनाया गया था। दावा किया जाता है कि गौरी खान को अपने घर के लिए एक क्लासी नेम प्लेट चाहिए थी। इस नेम प्लेट की कीमत 20 से 25 लाख रुपये बताई जाती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed