Pathaan Teaser: पठान का टीजर देख बोले फैंस- 'द किंग इज बैक', सोशल मीडिया पर शुरू हुई प्रभास की 'साहो' से तुलना
Twitter Reaction on Pathaan Teaser: सोशल मीडिया पर शारुखन खान बनाम प्रभास का युद्ध शुरू हो गया है। फैंस 'पठान' का टीजर शेयर शेयर कर, इसकी तुलना 'साहो' से कर रहे हैं।
विस्तार
Twitter Reaction on Pathaan Teaser: बर्थडे बॉय शाहरुख खान ने अपने जन्मदिन के मौके पर अपने फैंस को खास तोहफा दिया है। अभिनेता ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'पठान' का धांसू टीजर जारी कर अपने प्रशंसकों को चौंका दिया है। यशराज फिल्म्स के निर्देशन में बनी फिल्म 'पठान' अगले साल 25 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। शाहरुख खान की कमबैक फिल्म को क्रमशः हिंदी, तमिल और तेलुगू भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। हालांकि, इन सबके बीच जो चौंका देने वाली बात है, वह ये कि 'पठान' का टीजर आते ही सोशल मीडिया पर हैशटैग पठान के साथ-साथ जवाअ और डंकी भी ट्रेंड करने लगा है।
लोगों को कैसा लगा पठान का टीजर
शाहरुख खान के फैंस को 'पठान' का टीजर काफी धांसू लग रहा है। यूजर्स सोशल मीडिया पर फिल्म का टीजर शेयर कर किंग खान की तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'लगता है पठान संघर्षरत बॉलीवुड को बचा लेगा! एसआरके को लंबे समय के बाद देखने अद्भुत है। अन्य यूजर ने लिखा, 'द किंग इज बैक'। वहीं एक फैन ने ट्वीट किया, 'इससे बेहतर दिन की शुरुआत हो ही नहीं सकती, आपने आग लगा दी।'
#Pathaanteaser Good one!
— AG (@arunrp555) November 2, 2022
Guess #Pathaan will rescue the struggling Bollywood! What a sight to see #SRK after a long 🔥! pic.twitter.com/3oZ5vBdyWl
The King is Back.🔥🔥🔥#PathaanTeaser #pathanteaser #Pathan #PathaanTeaserOn2Nov#ShahRukhKhan pic.twitter.com/tILyzUEVfp
— Tekchand (@worldoftekchand) November 2, 2022
Just Amazing 😍😍 you nailed it @iamsrk din ka start isse acha ho hi nhi sakta. Thank you king for the lovely gift for FANS. ❤❤❤ LOVE YOU SO MUCH❤ HAPPY BIRTHDAY🎂 #PathaanTeaser
— Cbafan2_india (@AnjumChauhan5) November 2, 2022
Just wanna say the King and Queen of Bollywood are back ❤️🥰😘🥺🥹🔥🔥🔥🔥🔥🔥🔥#ShahRukhKhan #DeepikaPadukone #HappyBirthdaySRK #Pathaan #PathaanTeaserhttps://t.co/REUJAROuAs
— Ashu A SharBhian (@AshuSharbhian) November 2, 2022
पठान का टीजर रिलीज होते ट्रेंड हुआ हैशटैग साहो
पठान का टीजर रिलीज होने ही सोशल मीडिया पर हैशटैग साहो ट्रेंड होने लगा है। सोशल मीडिया यूजर्स शाहरुख खान की फिल्म पठान की तुलना प्रभास की फिल्म साहो से कर रहे हैं। एक फैन ने दोनों का सीन शेयर करते हुए पूछा, इसमें से कौन सा बेहतर है? वहीं कुछ लोग साहो का टीजर शेयर कर उसे पठान के टीजर से बेहतर बता रहे हैं।
Whooooo 😤😤
— 𝐕𝐢𝐨𝐥𝐞𝐧𝐭 𝐏𝐫𝐚𝐛𝐡𝐚𝐬 (@VVVprabhaScult) November 2, 2022
Which Is Better 🔥🔥#Prabhas #Pathaan #SRK57#PathaanTeaser #Saaho
🔁 Retweet ❤ Like pic.twitter.com/lankFr5muc
Still This Teaser cut Unmatchable in every Aspect #Saaho 🥵🔥#Prabhas pic.twitter.com/TzDpRZOH0c
— Pʀᴀᴡɪи 👑 (@PrawinAryan) November 2, 2022
Best Teaser/Trailer cut in Indian cinema till date 🔥
— movie_freaK (@united_tolly) November 2, 2022
Nothing can match this hype..
Literally goosebumps 🥵
Retweet if you agree 😍#prabhas #saaho pic.twitter.com/3YIcAuZEfM