फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Pathaan: Shah Rukh Khan recalls how he quickly nabbed the opportunity of doing This Movie

Shah Rukh Khan: इस वजह से 'पठान' के लिए किंग खान ने तुरंत कह दी थी हां, बोले- जिंदगी का सपना था एक्शन फिल्म

Mon, 26 Dec 2022 08:42 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 26 Dec 2022 08:42 PM IST
सार

हाल ही में एक बातचीत के दौरान शाहरुख खान ने खुलासा किया कि एक एक्शन फिल्म में काम करना उनकी जिंदगी का सपना था।

विज्ञापन
Pathaan: Shah Rukh Khan recalls how he quickly nabbed the opportunity of doing This Movie
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेता शाहरुख खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'पठान' को लेकर चर्चा में हैं। यह फिल्म अगले महीने रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म को करने के लिए शाहरुख खान तुरंत तैयार हो गए थे। हाल ही में खुद उन्होंने इसका खुलासा किया है। साथ ही उन्होंने यह खुलासा भी किया है कि इस फिल्म के जरिए उनका एक बहुत पुराना सपना पूरा होने जा रहा है। बता दें कि 'पठान' के जरिए शाहरुख खान करीब पांच वर्ष बाद पर्दे पर लौट रहे हैं। हालांकि, इस वर्ष भी वह कुछ फिल्मों में नजर आए,लेकिन वह सिर्फ कैमियो रोल में ही दिखे।

विज्ञापन


शाहरुख खान ने हाल ही में एक बातचीत के दौरान कहा कि वह हमेशा से एक एक्शन फिल्म करना चाहते थे। ऐसे में जब उनके पास 'पठान' का ऑफर आया तो वह तुरंत तैयार हो गए। सिद्धार्थ आनन्द द्वारा निर्देशित इस फिल्म में शाहरुख के अलावा दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी नजर आएंगे। 
विज्ञापन

Tunisha Sharma: शीजान की चैट...दूसरी लड़की संग डेट, इस वजह से तुनिशा ने उठाया इतना बड़ा कदम?
विज्ञापन
विज्ञापन


हाल ही में एक बातचीत के दौरान शाहरुख खान ने खुलासा किया कि एक्शन फिल्म में काम करना उनकी जिंदगी का सपना था। उन्होंने कहा, 'जब से मैं फिल्म इंडस्ट्री में आया हूं, तब से एक एक्शन फिल्म करने की मेरी बड़ी हसरत थी।' शाहरुख खान ने आगे कहा, 'जब मैंने और आदित्य चोपड़ा ने शुरुआत की तो उन्होंने मेरे लिए एक्शन फिल्म लिखी। मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं पर्दे पर रोमांस करूंगा या सोशल ड्रामा फिल्में कर सकता हूं। लेकिन एक दिन उन्होंने कहा, क्या हम इस आइडिया को ड्रॉप कर सकते हैं। मेरे पास एक लव स्टोरी है।' शाहरुख खान ने कहा कि वह इस ऑफर पर झिझक रहे थे क्योंकि उन्होंने सोचा था कि लव स्टोरी बोरिंग होती हैं। लेकिन, आदित्य चोपड़ा ने उन्हें राजी कर लिया। इस तरह दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे बनी, जो कि ब्लॉकबस्टर रही।
Mira Rajput: सिक्योरिटी चेकिंग के दौरान एयरपोर्ट पर रोकी गईं शाहिद की पत्नी, बैग में से निकली ऐसी चीज कि...

शाहरुख खान ने आगे कहा, 'अबकी बार जब 'पठान' की बारी आई तो कोविड महामारी थी। बहुत कम शूटिंग की इजाजत थी। मैंने तुरंत इस फिल्म के लिए हां कही और अपनी टीम को कहा, 'इससे पहले कि इस फिल्म को कैंसिल किया जाए, चलो इसे करते हैं। मैंने वर्कआउट किया और अपनी बॉडी बनानी शुरू की। हालांकि, इस फिल्म में मुझे कूल एक्शन करने को कहा गया।' 
Filmy Wrap: महाकाल के दर्शन करने पहुंची परिणीति और फिर जमेगी टाइगर-ऋतिक की जोड़ी? पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed