अलीबाबा दास्तान ए काबुल की लीड अभिनेत्री तुनिशा शर्मा की मौत से पूरी इंडस्ट्री सदमे में है। पुलिस इस केस की हर एंगल से जांच कर रही है और वहीं इसमें अलग-अलग मामले निकलकर सामने आ रहे हैं। तुनिशा मामले में आरोपी शीजान पुलिस की कस्टडी में है। इस मामले में अभिनेता की बहन से भी पूछताछ की जा रही है। उनको पूछताछ के लिए पुलिस स्टेशन बुलाया गया है। वहीं इस मामले में तुनिशा की मां भी एक के बाद एक चौंकाने वाले खुलासे करती नजर आ रही हैं।
2 of 4
तुनिशा शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार तुनिशा की मां का कहना है कि उन्होंने तुनिशा के साथ धोखेबाजी की है और उसकी जिंदगी बर्बाद कर दी है। तुनिशा की मां का कहना है कि शीजान के दूसरी महिला के साथ संबंध थे और इसी वजह से तुनिषा टूट गई थी। उन्होंने कहा- इसी महीने में सेट पर गलती से तुनिशा ने शीजान का मोबाइल चेक किया। तब उसने देखा कि शीजान दूसरी महिला के साथ डेटिंग को लेकर बातचीत करता है। तुनिशा ये सब देख कर बहुत दुखी हुई और परेशान हो गई और इस बारे में शीजान से भी पूछा।
इसे भी पढ़ें- Vijay Devarakonda: अगर आप भी हैं विजय के 100 में से एक जबरा फैन, तो मिलेगा इस शानदार जगह पर घूमने का मौका
3 of 4
तुनिशा शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
तुनिशा की मां ने आगे बताया- शीजान ने तुनिशा से कहा था कि मुझे अब तुम्हारे साथ नहीं रहना है, जिसके बाद वह काफी परेशान रहने लगी थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस घटना के बाद से तुनिशा की मां ने शीजान की मां से भी बात की थी। जिसके बाद शीजान की मां ने कहा था, 'साथ रहने का फैसला दोनों का था अब शीजान अलग होना चाह रहा है तो इस बारे में वो खुद ही बता सकता है। मैं इसमें क्या बोलूं'?
4 of 4
शीजान खान, तुनिशा शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार तुनिशा और शीजान अली बाबा के सेट पर मिले थे और वहीं दोनों को प्यार हो गया था। सुसाइड से 15 दिन पहले ही तुनिशा और शीजान का ब्रेकअप हो गया था। कहा जा रहा है कि इस गम को तुनिशा बर्दाश्त नहीं कर सकी और उसने मौत को गले लगा लिया।