Parineeti Chopra: राघव को डेट करने की अफवाहों के बीच परिणीति का बड़ा बयान, बताया- कैसे संभालती हैं स्पॉटलाइट
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने अपने रिश्ते की अफवाहों पर चुप्पी साध रखी है। लेकिन हाल ही में अभिनेत्री ने एक इंटरव्यू में अपनी निजी जिंदगी के स्पॉटलाइट में आने के बारे में बात की है।
विस्तार
बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर लगातार सुर्खियां बटोर रही हैं। वह राघव चड्ढा संग डेटिंग और सगाई की खबरों के चलते चर्चा में बनी हुई हैं। हालांकि दोनों ने अपने रिश्ते के बारे में चुप्पी साधी हुई है, लेकिन एक-दूसरे के साथ उनका लगातार स्पॉट होना फैंस को विश्वास दिला रहा है कि यह कपल एक-दूसरे को डेट कर रहा है। इन सभी खबरों के बीच हाल ही में दिए एक साक्षात्कार में, परिणीति चोपड़ा ने बताया कि वह कैसे लाइमलाइट में आई अपनी निजी जिंदगी को संभालती हैं।
एक मीडिया संस्थान से बात करते हुए, अभिनेत्री ने कहा कि 'रिकॉगनाजेशन, प्यार और स्वीकृति को वह सफलता के रूप में देखती हैं। अगर मैं कोई नहीं होता या वे मुझमें दिलचस्पी नहीं रखते, तो इसका मतलब शायद यह होगा कि मैंने वह हासिल नहीं किया, जो मैंने एक एक्टर के रूप में हासिल करने की कोशिश की थी। क्योंकि एक सफल कलाकार हमेशा प्रसिद्ध होगा, हर किसी के घरों का हिस्सा होगा, समाचार का एक हिस्सा, समाचार चैनलों का हिस्सा होगा, डिजिटल मीडिया का एक हिस्सा होगा, पैपराजी का हिस्सा होगा, जीवन का हिस्सा होगा।'
परिणीति चोपड़ा ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए बोली, 'मेरे जीवन पर चर्चा करने और कभी-कभी बहुत ज्यादा पर्सनल या अपमानजनक होने में के बीच एक पतली रेखा होती है।' अभिनेत्री ने कहा कि ऐसे मामलों में, अगर किसी ने कुछ गलत किया है तो वह सिर्फ स्पष्ट करेंगी। वह बोलीं, 'अगर कभी ऐसा होता है, तो मैं स्पष्ट कर दूंगी कि उसने कुछ गलत किया है। तो, मेरा मतलब है, अगर दुनिया को दिलचस्पी नहीं होती, तो मैं खुद को असफल मानती। अगर दुनिया दिलचस्पी लेती है, तो इसका मतलब है कि मैंने अपने करियर में कुछ सही किया है। इसलिए मैं इन सभी चीजों को इस तरह देखती हूं।'
Priyanka Chopra: लैंगिक असमानता पर प्रियंका चोपड़ा ने की बात, बोलीं- कुछ पुरुष भी हैं इसके जिम्मेदार
आपको बता दें, परिणीति और राघव के रिश्ते की अफवाह तब शुरू हुई थीं, जब उन्हें दो बार मुंबई के एक रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट किया गया। इसके बाद दोनों को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इसके साथ ही हाल ही में परिणीति चोपड़ा को अपनी रिंग फिंगर में एक सिल्वर बैंड पहने स्पॉट किया गया, जिसके बाद एक बार फिर दोनों की सगाई की खबरों ने हवा पकड़ ली है।
Citadel: 'सिटाडेल' के जबर्दस्त एक्शन पर प्रियंका का बड़ा खुलासा, अभिनेत्री ने खुद किए 80 प्रतिशत स्टंट