फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Parineeti Chopra Reaction To Husband Raghav Chadha Recent Political Controversy

पति राघव चड्ढा से जुड़े सवाल पर परिणीति ने दी प्रतिक्रिया, AAP उपनेता पद से हटाए गए; बोलीं- ‘मुझे कोई कुछ…’

Sun, 05 Apr 2026 03:31 PM IST
Poonam Kandari एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Poonam Kandari Updated Sun, 05 Apr 2026 03:31 PM IST
सार

Parineeti Chopra Reaction: पति राघव चड्ढा के बढ़ते राजनीति विवाद पर एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने भी प्रतिक्रिया दी है। जानिए, इस मामले पर वह क्या बोली हैं?

विज्ञापन
Parineeti Chopra Reaction To Husband Raghav Chadha Recent Political Controversy
परिणीति चोपड़ा ने पति राघव चड्ढा के मामले पर प्रतिक्रिया दी - फोटो : इंस्टाग्राम@instantbollywood

विस्तार

परिणीति चोपड़ा इन दिनों अपने एक टॉक शो ‘मॉम्स टॉक’ को लेकर चर्चा में हैं। वहीं उनके पति राघव चड्ढा को आम आदमी पार्टी ने उपनेता पद से हटा दिया है। इसके बाद यह मामला विवाद में बदल गया है। हाल ही में ‘माॅम्स टॉक’ शो के प्रमोशन पर परिणीति चोपड़ा ने राघव के मामले पर प्रतिक्रिया दी। जानिए, वह क्या बोलीं। 

विज्ञापन

परिणीति चोपड़ा की सधी हुई प्रतिक्रिया
परिणीति चोपड़ा ने मीडिया ने ‘मॉम्स टॉक’ शो के प्रमोशन के दौरान राघव चड्ढा से जुड़ा सवाल पूछा। उनकी राय मौजूदा मामले पर जानने की कोशिश की। इस पर परिणीति ने पहले तो सवाल को नजरअंदाज करने की कोशिश की। वह सवाल करने वाले को भीड़ में तलाशती हैं। इसके बाद काफी संभलकर बोलती हैं। परिणीति चोपड़ा ने कहा, ‘मुझे कोई कुछ बताता ही नहीं है।’ इसके बाद वह अपने शो के लिए फोटो क्लिक करवाने लगीं। 

विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

विज्ञापन
विज्ञापन


ये खबर भी पढ़ें: 'काश हर मां को परिवार का साथ मिले', परिणीति ने सुनाया मां बनने का अनुभव, बोलीं- ‘कभी नहीं लगा कि अकेली हूं’ 


क्या है राघव चड्ढा से जुड़ा मामला? 
हाल ही में आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा में राघव चड्ढा को पार्टी के उपनेता पद से हटा दिया। अशोक कुमार मित्तल को उनकी जगह पर नियुक्त कर दिया। इसके बाद राघव चड्ढा ने सोशल मीडिया के जरिए इस फैसले पर नाराजगी जताई। साथ ही आप के कुछ नेताओं ने भी राघव पर भी कुछ आरोप लगाए। यह मामला अब पूरी तरह से एक राजनीति विवाद में बदल चुका है। परिणीति चोपड़ा राघव की पत्नी हैं तो वह पूरी तरह से उनके सपोर्ट में हैं, लेकिन सार्वजनिक मंच पर वह कुछ भी कहने से बचती दिख रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed