नरेंद्र मोदी के लिए नायक हुआ तय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात के मुख्यमंत्री और भाजपा की ओर से प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी पर गुजराती मूल के एनआरआई मितेश कुमार एक फिल्म बनाने जा रहे हैं, जिसमें जाने माने अभिनेता परेश रावल शीर्ष भूमिका निभाएंगे।
यहां तक कि इस फिल्म के सह निर्माता बनने का भी निर्णय परेश ले चुके हैं। हालांकि मोदी के किरदार के लिए परेश को अभी लुक टेस्ट से गुजरना पड़ेगा। यह टेस्ट इसी साल दिसंबर में होगा।
2014 में यह बायोपिक फिल्म फ्लोर पर चली जाएगी। परेश रावल के अनुसार मोदी जी ने उन्हें अपनी जीवनी पर फिल्म बनाने की अनुमति दे दी है। परेश का कहना है कि वे मोदी जी को लंबे समय से जानते हैं।
उनका जीवन प्रेरणास्पद है। बता दें कि परेश रावल पहले भी फिल्म प्रोड्यूस कर चुके हैं। चर्चित फिल्म 'ओ माय गॉड' के निर्माण में परेश की भी भागीदारी थी।
यह फिल्म उन्होंने अक्षय कुमार के साथ मिलकर प्रोड्यूस की थी। 'ओ माय गॉड' को बॉक्स ऑफिस पर भी बड़ी सफलता मिली थी और समीक्षकों ने भी इसे काफी सराहा था।