फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Pankaj Kapur Says Emotions Of The Story Are Important For Me Audience Decide What They Want To Take From Movie

पंकज कपूर ने समझाया आजकल कैसी फिल्में देखना चाहते हैं दर्शक? बोले- मेरे लिए कहानी की भावनाएं हैं सबसे जरूरी

Mon, 09 Mar 2026 05:57 PM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Mon, 09 Mar 2026 05:57 PM IST
सार

Pankaj Kapur: दिग्गज अभिनेता पंकज कपूर ने बताया कि ये दर्शकों पर निर्भर करता है कि वो कहानी को कैसे देखते हैं और उसका क्या निष्कर्ष निकालते हैं। जानिए आजकल के दर्शकों को लेकर अभिनेता ने क्या कुछ कहा…

विज्ञापन
Pankaj Kapur Says Emotions Of The Story Are Important For Me Audience Decide What They Want To Take From Movie
पंकज कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पंकज कपूर की गिनती इंडस्ट्री के दिग्गज कलाकारों में होती है। वो कम मगर दमदार फिल्मों व किरदारों में नजर आते हैं। हाल ही में पंकज कपूर सौरभ शुक्ला के निर्देशन में बनी फिल्म ‘जब खुली किताब’ में नजर आए हैं। इस बीच पंकज कपूर ने मौजूदा वक्त में दर्शकों की रुचि को लेकर बात की। उन्होंने समझाया कि अजकल दर्शक कहानियों और विषयों को किस तरह से देखते और समझते हैं। पंकज कपूर ने तर्क दिया कि हर कोई हिंसक फिल्म देखकर हत्या करने की इच्छा नहीं रखता।

विज्ञापन

फिल्म का नजरिया दर्शकों के दृष्टिकोण पर निर्भर करता है
जूम के साथ बातचीत में पंकज कपूर ने बताया कि कहानी की भावनाओं को दिखाना उनके लिए सबसे महत्वपूर्ण था। फिर, यह मेरे दर्शकों पर निर्भर करता है कि वे उस विषय से क्या निष्कर्ष निकालना चाहते हैं।

विज्ञापन


कुछ लोग इसे उस तरह से ले सकते हैं जिसके बारे में लेखक, निर्देशक या अभिनेताओं ने भी कभी सोचा नहीं होगा। यह किसी विषय के प्रति हर व्यक्ति के दृष्टिकोण पर निर्भर करता है। उदाहरण के लिए, अगर कोई फिल्म सुपरहिट हो जाती है और वह बेहद हिंसक फिल्म है, तो क्या हम यह कहना चाह रहे हैं कि दर्शकों में बैठा हर व्यक्ति हत्या करना चाहता है?
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या हम यह कहना चाह रहे हैं कि हर व्यक्ति के हाथ में चाकू है और वह लोगों के पेट और चेहरे पर वार करना चाहता है? ऐसा नहीं है। हो सकता है कि वे इससे यह निष्कर्ष निकालें कि ऐसा नहीं होना चाहिए।

 

Trending Videos

Pankaj Kapur Says Emotions Of The Story Are Important For Me Audience Decide What They Want To Take From Movie
फिल्म 'जब खुली किताब' - फोटो : एक्स (ट्विटर)
जी5 पर स्ट्रीम कर रही है ‘जब खुली किताब’
सौरभ शुक्ला द्वारा निर्देशित ‘जब खुली किताब’ एक मूल नाटक पर आधारित है। जिसमें सौरभ शुक्ला ही प्रमुख भूमिका में नजर आते हैं। लेकिन फिल्म में पंकज कपूर और डिंपल कपाड़िया मुख्य भूमिकाओं में हैं।

यह फिल्म 6 मार्च से ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर स्ट्रीम कर रही है। यह फिल्म एक ऐसे दंपत्ति की कहानी है, जिनका लंबे समय से चला आ रहा वैवाहिक जीवन एक रहस्य के उजागर होने से बिखर जाता है। फिल्म में अपारशक्ति खुराना, समीर सोनी, नौहीद साइरुसी और मानसी पारेख भी अहम भूमिकाओं में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed