फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Pankaj Kapur confirmed about his daughter Sanah Kapur wedding with Manoj Pahwa's son Mayak Pawah

Wedding Bells: महाबलेश्वर में होगी शाहिद कपूर की बहन की शादी, हल्दी और मेहंदी की तस्वीरें वायरल

Wed, 02 Mar 2022 01:08 PM IST
न्यूज डेस्क एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: न्यूज डेस्क Updated Wed, 02 Mar 2022 01:08 PM IST
विज्ञापन
Pankaj Kapur confirmed about his daughter Sanah Kapur wedding with Manoj Pahwa's son Mayak Pawah
पंकज कपूर की बेटी सनाह कपूर करने जा रही हैं शादी - फोटो : social media

अभिनेता पंकज कपूर की बेटी और शाहिद कपूर की बहन सना कपूर जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। इस बात की जानकारी उनके पिता पंकज कपूर ने दी है। सना महाबलेश्वर में बुधवार को अभिनेता मनोज पाहवा और सीमा पाहवा के बेटे मयंक पावहा के साथ शादी के बंधन में बंधेंगी। सना को अपने भाई शाहिद के साथ फिल्म 'शानदार' में देखा गया था। इस फिल्म में उनके साथ आलिया भट्ट और पिता पंकज भी अहम भूमिकाओं में थे। 

विज्ञापन

Pankaj Kapur confirmed about his daughter Sanah Kapur wedding with Manoj Pahwa's son Mayak Pawah
पंकज कपूर और सुप्रिया पाठक - फोटो : अमर उजाला

पंकज ने हाल ही में दिए गए एक इंटरव्यू में कहा कि, "मैं इस बारे में ज्यादा बात नहीं करना चाहता हूं। लेकिन हां मेरी बेटी की शादी हो रही है और यह सब उसी के बारे में है।" मंगलवार को दोनों की हल्दी और मेहंदी की रस्में हुईं। जिसकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Pankaj Kapur confirmed about his daughter Sanah Kapur wedding with Manoj Pahwa's son Mayak Pawah
सनाह कपूर और मयंक पावाह ने किया डांस - फोटो : social media

बॉलीवुड अभिनेता विवान शाह ने अपनी बहन सना कपूर को बधाई देते हुए, सना के प्री-वेडिंग फंक्शन से एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया और लिखा, "बधाई हो सना कपूर और मयंक पाहवा। लव यू ऑल.... बा को आपके ऊपर गर्व होगा सन्नु।" इस वीडियो में सना और मयंक को ढोल का मजा लेते हुए देखा जा सकता है। सना और मयंक दोनों ने ढोल पर डांस भी किया। 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Vivaan Shah (@thesurrealvivaanshah)



 
विज्ञापन

Pankaj Kapur confirmed about his daughter Sanah Kapur wedding with Manoj Pahwa's son Mayak Pawah
शाहिद कपूर और सनाह कपूर - फोटो : social media

शाहिद कपूर की छोटी बहन हैं सना
सना, पंकज कपूर और उनकी दूसरी पत्नी सुप्रिया पाठक की बेटी हैं। दोनों ने साल 1988 में शादी की थी, जिसके बाद उनके घर सना और बेटे रुहान का जन्म हुआ था। वहीं पाहवा और कपूर कई सालों से फैमिली फ्रेंड हैं. सना और मयंक भी एक-दूसरे को लंबे वक्त से जानते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed