फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Pakistani influencer Pawri Girl singing a song from Bollywood film Saathiya video goes viral on social media

Dananeer Mobeen: पाकिस्तान की पावरी गर्ल ने अब गाया साथिया फिल्म का गाना, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

Fri, 23 Sep 2022 01:23 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Fri, 23 Sep 2022 01:23 PM IST
सार

पावरी गर्ल  के नाम से मशहूर पाकिस्तानी सोशल मीडिया सेंसेशन दानानीर  मोबीन का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह बॉलीवुड फिल्म साथिया का गाना 'चुपके से लग जा गले' नजर आ रही है।

विज्ञापन
Pakistani influencer Pawri Girl singing a song from Bollywood film Saathiya video goes viral on social media
दानानीर मोबीन - फोटो : social media

विस्तार

पाकिस्तानी सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर 'पावरी हो रही है' गर्ल दानानीर  मोबीन ने एक बार फिर से वापसी की है। मोबीन गाने का शौक भी रखती हैं और इस बार उन्होंने गाना गाते हुए वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो मोबीन दानानीर  को बॉलीवुड फिल्म साथिया का गाना 'चुपके से लग जा गले' गाते हुए देखा जा सकता है। पावरी गर्ल ने ये वीडियो  ने पिछले हफ्ते साझा किया था, जो लोगों को बेहद पसंद आ रहा है।

विज्ञापन

पार्टी हो रही है वीडियो से मिली थी लोकप्रियता
पाकिस्तान की सोशल मीडिया सेंसेशन दानानीर  मोबीन अपने वीडियो पार्टी हो रही है से रातों रात फेमस गई थीं और उन्हे पावरी गर्ल के नाम से पहचाना जाने लगा। फिलहाल अपने इस लेटेस्ट वीडियो से भी वह छा गई हैं। मोबीन प्रोफेशनल सिंगर नहीं हैं और शौकिया तौर पर गाती हैं। इसलिए मोबीन ने अपने इंस्टाग्राम से गाना गाते हुए वीडियो साझा कर कैप्शन में लिखा- 'चुपके से…. मैं! मुझे यह गाना बहुत पसंद आया और मैं इसे ट्राई करना चाहती था। मैं मुख्य रूप से प्रोफेशनल गायक नहीं हुं तो प्लीज नो हेट।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Dananeer | 🇵🇰🌻 (@dananeerr)

विज्ञापन
विज्ञापन

दानानीर के वीडियो पर यूजर्स ने दिया ऐसा रिएक्शन
दानानीर मोबीन का ये वीडियो देखने के बाद यूजर्स भी प्रतिक्रिया देते नजर आ रहे हैं और अब तक इस वीडियो को एक लाख से ज्यादा लोगों द्वारा लाइक किया जा चुका है। एक यूजर ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा- आपकी आवाज बहुत खूबसूरत है तो नफरत करने का कोई मतलब ही नहीं बनता। इसी तरह से दूसरे ने लिखा- बहुत अच्छी आवाज है। अन्य यूजर्स भी सकारात्मक प्रतिक्रिया देते दिख रहे हैं, हालांकि कुछ यूजर्स मोबीन को ट्रोल भी करते दिखाई दिए।

Urfi Javed: उर्फी जावेद ने फिर दिखाया अपना टैलेंट, सिम कार्ड से बना डाली ड्रेस
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed