सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद अक्सर ही अपने अतरंगी फैशन सेंस को लेकर सुर्खियां बटोरती नजर आती हैं। वह आए दिन अपने आउटफिट्स में तरह-तरह के प्रयोग करती रही हैं। कभी तो उर्फी अपने कपड़ों से लोगों का दिल जीत लेती हैं, तो कई बार उन्हें ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ता है। उर्फी अजब-गजब ड्रेस को लेकर तो चर्चा में रहती ही हैं लेकिन वह कई ऐसी चीजों की बना ड्रेस भी पहन लेती हैं, जिसके बारे में शायद ही किसी ने सोचा हो। अब तक वह कई ऐसे आउटफिट्स में नजर आ चुकी हैं, जिसे देख सभी की सिर चकरा गया था। अब एक बार फिर से उर्फी जावेद नई ड्रेस में अपनी तस्वीर साझा की है।
Urfi Javed: उर्फी जावेद ने फिर दिखाया अपना टैलेंट, सिम कार्ड से बना डाली ड्रेस
उर्फी जावेद ने सिम कार्ड से बना दी ड्रेस
उर्फी जावेद को अब तक ब्लेड, बोरा, प्लास्टिक, पत्थर, यहां तक की बिजली के तार से बनी ड्रेस पहने हुए भी देखा जा चुका है। उर्फी अक्सर कहती नजर आती हैं कि वह खुद ही अपनी ड्रेस डिजाइन करती हैं और इस बार एक्ट्रेस ने मोबाइल के सिम कार्ड से ड्रेस बना डाली है।
Dananeer Mobeen: पाकिस्तान की पावरी गर्ल ने अब गाया साथिया फिल्म का गाना, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
उर्फी जावेद ने एक बार फिर से सिम कार्ड से बनी शॉर्ट ड्रेस पहनकर सभी को हैरान कर दिया है। हालांकि उर्फी की ये ड्रेस देखने में काफी अच्छी लग रही है। एक्ट्रेस ने ब्लू और येलो कलर के सिम कार्ड का इस्तेमाल करके एक क्रॉप टॉप और मिनी स्कर्ट तैयार किया है, जिसे पहनकर वह कॉन्फिडेंस के साथ पोज करती नजर आ रही हैं।
उर्फी जावेद ने अपनी इस नई ड्रेस के साथ तस्वीर साझा करते हुए कैप्शन में लिखा- "क्या आप विश्वास कर सकते हैं कि यह सिम कार्ड से बनाई गई है?"। उर्फी का ये कैप्शन बिल्कुल सही बैठता है क्योंकि शायद ही कोई सिम कार्ड से ड्रेस बनाने की सोच सकता है।
Monalisa: साड़ी में मोनालिसा ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, कातिल अदाओं से किया फैंस को घायल