फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   pakistani actor feroze khan supports nawazuddin siddiqui amid feud with his wife know the inside story

Feroze Khan : नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सपोर्ट में उतरे पाकिस्तानी एक्टर फिरोज खान, पोस्ट शेयर कर कही यह बड़ी बात

Wed, 08 Mar 2023 02:15 PM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी पांडेय Updated Wed, 08 Mar 2023 02:15 PM IST
सार

पाकिस्तानी एक्टर फिरोज खान बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सपोर्ट में दिखाई दिए हैं। एक्टर ने मंगलवार को ट्विटर पर पोस्ट शेयर करते हुए अपने पसंदीदा अभिनेता नवाज़ुद्दीन को शुभकामनाएं दी हैं। फिरोज ने आलिया के आरोपों पर नवाजुद्दीन के बयान को रीट्वीट किया है। इसके साथ ही उन्होंने इसके साथ एक कैप्शन भी लिखा है। फिरोज ने लिखा कि मेरे पसंदीदा एक्टर के लिए शुभकामनांए साथ ही एक बाइसप इमोजी भी लगाई है।


 

विज्ञापन
pakistani actor feroze khan supports nawazuddin siddiqui amid feud with his wife know the inside story
फिरोज खान , नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी  इन दिनों मीडिया की सुर्खियों में बने हुए हैं। इस बीच पाकिस्तानी एक्टर फिरोज खान नवाज के सपोर्ट में दिखाई दिए हैं। एक्टर ने मंगलवार को ट्विटर पर पोस्ट शेयर करते हुए अपने पसंदीदा अभिनेता नवाज़ुद्दीन को शुभकामनाएं दी हैं। फिरोज ने आलिया के आरोपों पर नवाजुद्दीन के बयान को रीट्वीट किया है। इसके साथ ही उन्होंने इसके साथ एक कैप्शन भी लिखा है। फिरोज ने लिखा कि मेरे पसंदीदा एक्टर के लिए शुभकामनांए साथ ही एक बाइसप इमोजी भी लगाई है।

विज्ञापन

सपोर्ट में आईं कंगना 
दरअसल, आलिया ने उनपर बलात्कार का आरोप लगाया है, जिसके बाद सोमवार को नवाज ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। वहीं, इस मामले में एक्ट्रेस कंगना भी में उनके सपोर्ट में उतरी हैं। एक्ट्रेस ने कहा कि खुद के लिए बोलना 'बहुत जरूरी' था, 'चुप्पी' सभी समस्याओं का समाधान नहीं था।
विज्ञापन


आलिया ने मांगे थे पैसे- नवाजुद्दीन सिद्दीकी
अपने बयान में एक्टर ने कहा कि आलिया और वह काफी सालों से साथ नहीं रहे हैं। दोनों पहले से ही तलाकशुदा हैं। नवाज ने सोशल मीडिया पर अपना बयान को शेयर करते हुए लिखा, 'यह कोई आरोप नहीं है बल्कि अपनी भावनाओं को व्यक्त कर रहा हूं।' वहीं, उन्होंने कहा कि आलिया इससे पहले भी उन पर कई 'झूठे' आरोप लगाए हैं, लेकिन बाद में आरोपो को वापस लेने के लिए उन्होंने पैसे भी मांगे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुझे मेरी चुप्पी के कारण हर जगह एक बुरा आदमी कहा जाता है- नवाजुद्दीन
नवाजुद्दीन ने कहा, "मुझे मेरी चुप्पी के कारण हर जगह एक बुरा आदमी कहा जाता है। मैं इसलिए चुप हूं क्योंकि मैं यह सारा तमाशा कहीं न कहीं मेरे छोटे बच्चों द्वारा पढ़ा जाएगा। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, प्रेस और एक तरफा मनगढ़ंत वीडियो के आधार पर लोगों का एक समूह वास्तव में मेरे चरित्र हनन का आनंद ले रहा है। कुछ बिंदु हैं, मैं व्यक्त करना चाहूंगा। पहला सबसे पहले मैं और आलिया कई सालों से एक साथ नहीं रहते हैं, हम पहले से ही हैं तलाकशुदा, लेकिन हमारे पास निश्चित रूप से केवल हमारे बच्चों के लिए एक समझ थी।"


फिरोज पर लगा था घरेलू हिंसा का आरोप
बता दें कि पाकिस्तानी एक्टर फिरोज खान पर उनकी पूर्व पत्नी अलीजा सुल्तान ने घरेलू हिंसा के आरोप लगाए थे। अभिनेता के बयान जारी करने से पहले अलीजा ने कहा था कि फि किरोज ने उनके साथ  बेवफाई और ब्लैकमेल किया है। हालांकि, अभिनेता ने सभी आरोपों से इनकार किया और दोनों पाकिस्तानी अदालत में केस लड़ रहे हैं।


यह भी पढ़ें- Womens Day: आसान नहीं थी राह, तमाम मुश्किलों को पार करते हुए इन अभिनेत्रयों ने पहराया परचम

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed